Hair Tips: आजकल के टाइम में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके फ्रीजी हेयर( Frizzy Hair) हैं. जिसके लिए लोग पार्लर में जाकर हजारों पैसे खर्च करते हैं ताकि उनके बाल सिल्की और सुंदर हो जाएं. लेकिन हर बार हजारों पैसे खर्च करना संभव नहीं हो पाता है. जिसके चलते समझ नहीं आता है कि कैसे बिना केमिकल और पैसों के सिल्की हेयर (Silky Hair) पा सकते हैं और फ्रिजी हेयर से छुटकारा पा सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप इस एक चीज को अपने बालों पर लगाएंगे तो आपके बाल खुद ही सुंदर और अच्छे हो सकते हैं. साथ ही आपको फ्रिजीनेस (Frizziness) से राहत मिल जाएगी और हजारों पैसे खर्च करने की भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी.
सिल्की बालों के लिए लगाएं दही | Curd for Silky Hair in Hindi
इस तरह बालों में लगाएं दही
अपने बालों को सिल्की करने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में ताजा दही (Curd) लें. (अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो उसमें 1 चम्मच शहद (Honey) या 1 चम्मच नारियल तेल (Coconut Oil) भी मिला सकते हैं.) इसके बाद आप बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से दही लगाएं. अब बालों को शावर कैप या (Shower Cap) किसी कपड़े से ढक लें. 30 से 45 मिनट तक दही को बालों में लगा रहने दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें और सौम्य शैंपू (Shampoo) से क्लीन करें. आप सप्ताह में 1 या 2 बार अपने बालों में दही को लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Hair Care: घने और मोटे बाल चाहिए, आज से ही खाना शुरू कर दीजिए ये पाउडर, एक्सपर्ट ने बताया तेजी से दिखेगा असर
दही लगाने के फायदे (Benefits of Applying Curd on Hair)
- अगर आप अपने बालों में दही का प्रयोग करते हैं तो यह आपके बालों को काफी फायदे दे सकता है क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन B5 बालों को पोषण देते हैं.
- दही से बाल नेचुरली कंडीशन (Hair Conditioner) होते हैं और साथ ही सॉफ्ट और सिल्की बनते हैं.
- अगर आपको रूसी (डैंड्रफ) (Dandruff) की समस्या है तो यह इसे कम करने में सहायक होता है.
- दही सिर की सूजन और खुजली को शांत करता है.
- यह बालों के झड़ने को कम करता है और उन्हें मजबूत बनाता है.
- दही फ्रिजी और उलझे बालों को आसानी से सुलझाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें- Jawed Habib ने बताया कैसे रुकेगा बालों का झड़ना, बस करना होगा यह एक काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
11 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
14 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
21 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines