प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से बढ़ सकता है बीपी, रिसर्च में हुआ खुलासा

Plastic Bad for Health: हम अक्सर प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से आपका बीपी बढ़ सकता है? हो गए न हैरान, आइए जानते हैं प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से शरीर को कैसे नुकसान पहुंचता है।

plastic harmful for health

plastic harmful for health

Plastic Bad for Health: हम सभी की जिंदगी में प्लास्टिक का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हम बाजार से सब्जी पन्नी में लाते हैं और घर पर मसाले प्लास्टिक के डिब्बों में रखते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो प्लास्टिक की बोतल से पानी भी पीते हैं। लेकिन क्या आपको पता प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? नहीं, तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क पोस्ट में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक, हाल में हुई एक स्टडी बताती है कि प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती है। ये स्टडी ऑस्ट्रिया के डेन्यूब प्राइवेट यूनिवर्सिटी में हुई थी।

विज्ञापन

कैसे प्लास्टिक से बढ़ता है बीपी

इस स्टडी में पता चला कि जब प्लास्टिक की बोतल से पानी पिया जाता है तो प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण पानी में मिल जाते हैं और इसके बाद ये पानी के जरिए हमारे शरीर में घुस जाते हैं। प्लास्टिक के इन कणों को माइक्रोप्लास्टिक कहा जाता है। ये हमारे शरीर में जाकर ब्लडस्ट्रीम में घुसते हैं और लंबे समय तक खून में रहने से ये हमारे बीपी को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने कुछ लोगों पर एक रिसर्च की जिसमें उन्होंने कुछ लोगों को एक हफ्ते के लिए प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने को मना किया। एक हफ्ते बाद देखा गया कि जिन्होंने बोतल से पानी नहीं पिया उनका ब्लड प्रेशर कम था बजाय उनके जिन्होंने प्लास्टिक की बोतल से पानी पिया।

कैंसर और दिल की बीमारी का खतरा

कुछ साल पहले एक वैज्ञानिक ने दावा किया था कि एक हफ्ते में इंसान के शरीर के अंदर करीब 5 ग्राम तक माइक्रोप्लास्टिक जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इससे न केवल बीपी बढ़ता है बल्कि दिल से जुड़ी समस्या और कैंसर का भी खतरा बढ़ता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ