जूस से भी है फूड पॉइजनिंग से लेकर टाइफाइड का खतरा! जानें बचाव के तरीके

Street Food Causes Disease: बाजार में मिलने वाला फ्रूट जूस सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, इससे आपको कई गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप इसका कम से कम सेवन करें। आइए जानते हैं इस जूस को पीने से आपको कौनसी बीमारी हो सकती है।

street juice bad for health

street juice bad for health

विज्ञापन

Street Juice Causes Disease: जब भी हम कभी घर से बाहर जाते हैं तो हम वहां जाकर कुछ न कुछ जरूर खाते पीते हैं। कई लोग बाजार के अनहेल्दी खाने से बचने के लिए जूस पीते हैं क्योंकि ये उन्हें हेल्दी ऑप्शन लगता है। लेकिन क्या आपको पता है जिस जूस को आप हेल्दी समझकर पीते हैं वो जूस आपके लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। इस जूस से आपको कई गंभीर बीमारी हो सकती है। आइए जानते  सड़क किनारे मिलने वाले जूस से आपको कौनसी गंबीर बीमारी हो सकती है।

हैजा

हैजा एक वाटर बोर्न डिजीज है, जो विब्रियो कोलेरा नाम के एक वायरस से होती है। ये वायरस पानी के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करता है। बाजार के जूस में लोग साफ पानी का इस्तेमाल नहीं करते हैं जिससे इस बीमारी के होने का खतरा और भी बढ़ जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप बाजार का जूस न पीएं।

विज्ञापन

फूड पॉइजनिंग

आजकल हर गली मोहल्ले में जूस कॉर्नर है जो हेल्दी कहकर जूस बेचते हैं लेकिन अगर आप इन्हें एक बार जूस बनाते हुए देख लेंगे तो शायद ही आप फिर कभी इसे पिएंगे। ये जूस इतनी गंदगी के साथ बनाया जाता है कि इससे आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। फूड पॉइजनिंग होने के कुछ मुख्य कारण गंदगी, पुराने फलों का इस्तेमाल, बर्तनों को साफ से न धोना आदि है। फूड पॉइजनिंग के कारण पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और शरीर में कमजोरी होती है।

food poisoning

विज्ञापन

टाइफाइड

सड़क किनारे मिलने वाला जूस सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसमें गंदे पानी का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें बैक्टीरिया और फंगस मौजूद होता है और यही टाइफाइड होने का मुख्य कारण है। टाइफाइड में तेज बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं।

कौन सा जूस है सेहत के लिए बेस्ट

बाजार के जूस में इतनी मिलावट की जाती है कि कई बार तो ये पचता भी नहीं है। इसे पीने के तुरंत बाद उल्टी और पेट दर्द होने लगता है। इसलिए आपने देखा होगा कि डॉक्टर बीमारी में बाजार का जूस न पीने की सलाह देते हैं। वो घर पर बने जूस का सेवन करने को कहते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ