Fennel Water Benefits: सौंफ ज्यादातर सभी के घरों में मौजूद होती है जिसे हम खाना खाने के बाद मुंह का टेस्ट बदलने या फिर खाना पचाने के लिए खाते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है पारंपरिक इलाज के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में लगातार 21 दिनों तक को रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट इसके पानी को पीते हैं, तो ये आपके शरीर को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद कर सकती है। सौंफ एंटीऑक्सीडेंट, डाइटरी फाइबर और विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ये आपको कई बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
वेट लॉस में मददगार
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं , तो सौंफ के पानी के सेवन से आप अपनी अनहेल्दी क्रेविंग्स को कम कर सकते हैं। सौंफ में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है, जिससे समय पर हेल्दी खाना खा पाते हैं। इसके अलावा, सौंफ में मौजूद मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले गुण आपके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप सौंफ के पानी को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
डाइजेशन सिस्टम को रखता है हेल्दी
सदियों से सौंफ डाइजेशन से जुड़ी समस्यओं को दूर रखता है। अगर आप सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीते हैं, तो ये आपके डाइजेशन एंजाइमों को एक्टिव बनाता है। ये सूजन, गैस और कब्ज जैसी आम समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है। साथ ही डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है। इससे आपका शरीर सभी पोषक तत्व को अच्छे से अवशोषित करता है।
मेटाबोलिज्म को देता है बढ़ावा
अगर आप रोज सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पाते हैं, तो ये मेटाबोलिज्म को बढ़ने में मदद कर सकता है। सौंफ में मौजूद एनेथोल मेटाबोलिज्म के लिए अच्छा माना जाता है। मेटाबोलिज्म के बढ़ने से शरीर कैलोरी कम होती है, जो खास कर के उनके लिए अच्छा होता है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। इसके लिए आपको नियमित रूप से सौंफ का पानी पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
10 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines