भारत में चावल सबसे ज्यादा खाए जाने वाले इंग्रीडिएंट में शामिल है. हालांकि, बहुत से लोग यह मानते हैं कि रोज चावल खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. कई तरह की बीमारियां होने लगती है. डायबिटीज के साथ साथ बीपी पर भी असर होता है. यही वजह है कि लोग अक्सर सबसे पहले चावल खाना छोड़ देते है, लेकिन न्यूट्रिशन और डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि समस्या चावल में नहीं, बल्कि उसे खाने के तरीके और मात्रा में होती है. इसलिए सही मात्रा और सही कॉम्बिनेशन के साथ चावल खाए जाएं तो रोजाना खाने के बाद भी वजन कंट्रोल हो जाएगा.
क्या रोज चावल खाना नुकसानदायक है?
सादा सफेद चावल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को एनर्जी देता है. अगर इसे सही तरह से खाया जाए और दिनभर की कुल कैलोरी जरूरत का ध्यान रखा जाए तो यह अपने आप वजन नहीं बढ़ता. वजन तब बढ़ता है जब शरीर जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेता है और एक्टिविटीज कम होती है.
इसे भी पढ़ें- रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करने पर डायबिटीज का खतरा होता है कम? AIIMS के डॉक्टर से जानें
वजन बढ़ने से बचने के लिए ऐसे खाएं चावल
कम मात्रा में खाएं चावल
एक बार के खाने में 1 से 1.5 कटोरी पके हुए चावल ज्यादातर लोगों के लिए सही हो सकते हैं. इसलिए जरूरत से ज्यादा चावल खाने से कुल कैलोरी बढ़ सकती है.
प्रोटीन के साथ करें कॉम्बिनेशन
आप चावल के साथ दाल, राजमा, छोले, पनीर, अंडा, चिकन या मछली जैसे प्रोटीन जैसी शामिल करें. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
प्लेट में सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं
आधी प्लेट मौसमी सब्जियों से भरें और बाकी हिस्से में चावल व प्रोटीन रखें. इससे फाइबर बढ़ेगा और खाने ज्यादा संतुलित बनेगा. आप खाने से पहले एक प्लेट सलाद नहीं खा सकते हैं.
घी और तेल का रखें ध्यान
चावल का स्टार्च कम करने के लिए जरूरी है कि आप एक प्लेट में चावल और सब्जी के साथ घी खाएं. थोड़ी मात्रा में घी नुकसानदायक नहीं है, लेकिन जरूरत से ज्यादा घी, मक्खन या तला हुआ चावल कैलोरी बढ़ा सकता है.
हैंड-पाउंडेड राइस भी आजमाएं
अगर पसंद हो तो ब्राउन राइस या हैंड-पाउंडेड चावल का चुनाव करें. इनमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता है. अगर रात में चावल खाते हैं तो मात्रा लिमिट रखें और साथ में भरपूर सब्जियां व प्रोटीन लें.
किन लोगों को रखना चाहिए ध्यान
अगर आपको पहले से ही कुछ बीमारियां हैं जैसे डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापा या किसी दूसरी हेल्थ समस्या से जूझ रहे लोगों को चावल की मात्रा और टाइप का ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें- Monsoon Dengue Risk: कुछ लोगों को मच्छर दूसरों से ज्यादा क्यों काटते हैं? जानिए इसके वैज्ञानिक कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines