Monsoon Dengue Risk: कुछ लोगों को मच्छर दूसरों से ज्यादा क्यों काटते हैं? जानिए इसके वैज्ञानिक कारण

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि मच्छर कुछ लोगों को बाकियों से ज्यादा क्यों काटते हैं, मानों उनके पीछे पड़ गए हों? आइए जानते हैं क्या है इसका कारण.

Monsoon Dengue

कुछ लोगों को क्या ज्यादा काटते हैं मच्छर? (Image: AI/Pexels)

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. बरसात के मौसम में डेंगू के मच्छर लोगों को काफी परेशान करते हैं, और उन्हें डेंगू का शिकार बना देते हैं. लेकिन इन मच्छरों को लेकर एक चीज आपने गौर की होगी कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, जिससे डेंगू और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि, सवाल जरूर उठता है कि आखिर ऐसा क्यों? आइए इस स्टोरी में आपके इस सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छर क्यों काटती है? आखिर वह क्या करेंगे खून का

इस सवाल को लेकर वैज्ञानिकों ने पाया कि इसका सबसे बड़ी कारण साफ-सफाई नहीं, बल्कि शरीर से जुड़ी कुछ प्राकृतिक वजहें भी जिम्मेदार होती हैं. आपको पहले ये बात जान लेनी चाहिए कि इंसानों को जो मच्छर काटते हैं, वह मादा होती हैं, क्योंकि उन्हें अंडे देने होते है, इन अंडों को तैयार करने के लिए खून में मौजूद जरूरी प्रोटीन की उन्हें जरूरत होती है. इसी दौरान वह अपनी लार शरीर में छोड़ती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है.

कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं?

विशेषज्ञों के मुताबिक मच्छर किसी भी व्यक्ति को यूं ही नहीं काटते, बल्कि वे शरीर से निकलने वाले कुछ संकेतों और गंध की ओर आकर्षित होते हैं.

विज्ञापन
  • ज्यादा पसीना आना: पसीने में मौजूद लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमीनो एसिड मच्छरों को अपनी ओर खींचते हैं, इसलिए आपने गौर किया होगा कि पसीने के वक्त मच्छर अक्सर काट रहे होते हैं.
  • शरीर का ज्यादा गर्म होना: जिन लोगों की बॉडी हीट ज्यादा होती है, जैसे मोटापे से ग्रस्त लोग या ज्यादा एक्सरसाइज करने वाले, उन्हें मच्छर ज्यादा काट सकते हैं. शरीर से निकलने वाली गर्मी उन्हें अपनी ओर खींचती है.
  • ब्लड ग्रुप: कुछ शोध बताते हैं कि ‘ओ’ (O) ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में मच्छर ज्यादा निशाना बना सकते हैं.
  • गहरे रंग के कपड़े: काला, नीला या अन्य गहरे रंग मच्छरों को ज्यादा आकर्षित कर सकते हैं, इसलिए हल्के रंग के कपड़े पहने.
  • शराब का सेवन: शराब पीने के बाद शरीर से निकलने वाली गंध भी मच्छरों को अपनी ओर खींच सकती है, इसलिए ऐसे लोगों पर मच्छर चिपके रहते हैं.

रात में और सोते समय क्यों बढ़ जाते हैं मच्छरों के हमले?

कई लोगों का सवाल रहता है कि रात में सोते समय मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं. इस सवाल को लेकर कई एक्सपर्ट्स जवाब देते हैं कि सोते समय हमारा शरीर लगातार कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है, जिसकी गंध मच्छर आसानी से पहचान लेते हैं. यही वजह है कि रात के समय उनका हमला ज्यादा महसूस होता है. इसके अलावा डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर अक्सर हाथों और खुले हिस्सों पर काटता है, जबकि एनोफिलीज मच्छर, जो मलेरिया फैलाता है, पैरों के आसपास ज्यादा काटता रहता है.

मच्छरों से ऐसे रहे सुरक्षित

मच्छरों से सुरक्षित रहने के लिए आपको चाहिए कि आप अपने घर के बाहर और अंदर साफ सफाई रखें. कहीं भी पानी जमा न होने दें और बाथरूम को सूखा रखें. अगर घर के अंदर कूड़ेदान है, तो उसे भी वक्त रहते साफ करते रहे. इतना ही नहीं, कूलर का पानी नियमित बदलते रहे, खिड़कियां बंद कर चाली वाली खिड़की खोल लें और रात को सोते समय मच्छर दानी या फिर पूरे कपड़े पहने. अगर किसी तरह की हेल्थ से जुड़ी दिक्कत हो तो, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. आपकी छोटी-छोटी सही आदतें बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ