कूड़ेदान हर घर में होता है, जहां घर का कचरा खासतौर से किचन का कचरा फेंका जाता है. घर को साफ रखने के लिए सफाई जरूरी होती है, लेकिन कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि घर भले ही साफ हो और कचरे का डिब्बा भी खाली हो लेकिन घर में अजीब बदबू का एहसास होता रहता है. गौर करने पर पता चलता है कि इस बदबू के पीछे का कारण कूड़ेदान है. लेकिन सवाल उठता है कि जब घर साफ है और कूड़ेदान भी खाली है, तो बदबू क्यों आती है? क्यों इतनी मेहनत करने के बाद भी घर में कूड़े की तेज बदबू आती रहती है. आइए जानते हैं इस स्टोरी में और इस समस्या से राहत पाने का उपाय.
यह भी पढ़ें: Washing Machine Hack: वॉशिंग मशीन के ड्रायर में बर्फ डालने से कैसे दूर होती हैं कपड़ों की सिलवटें? जानिए हैक्स
खाली कूड़ेदान से क्यों आती है तेज बदबू?
सवाल उठता है कि आखिर बदबू आती क्यों है? दरअसल, कई बार कूड़ेदान के अंदर चिपका खाना, गिरी हुई चीजें, नमी और जमा हुआ गंदा अवशेष बदबू की असली वजह बन जाते हैं. कई बार ऐसा लगता है कि कूड़ेदान साफ है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये होती है, कि सिर्फ दिखने से साफ लगना काफी नहीं होता है. कचरे का बैग लीक होने या किसी तरल पदार्थ के फैलने पर गंदगी कूड़ेदान के अंदर रह जाती है, जो जल्दी दिखाई नहीं देती है. इन्हीं सब कारणों के चलते कूड़ेदान में बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं और बदबू फैलने लगती है.
घर में आ सकते हैं कीड़े-मकौड़े
कूड़ेदान की बदबू से न सिर्फ घर में रहना मुश्किल हो जाता है, बल्कि यह कई तरह के कीड़े-मकौड़ों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, खासतौर से चूहे. इसलिए जरूरी है कि आप वक्त रहते सही कदम उठाए और इस समस्या को दूर करें. आपको चाहिए कि आप महीने में दो बार तो कूड़ेदान की डीप क्लीनिंग करें. किचन के कूड़ेदान में रोजाना खाने के छोटे-छोटे टुकड़े, तरल पदार्थ और नमी पहुंच सकती है. इसलिए इसे सिर्फ जरूरत पड़ने पर अच्छे से पोंछकर साफ करना जरूरी है, ताकि बदबू की समस्या न पैदा हो और बीमारियों का खतरा भी कम रहे.
कैसे करें कूड़ेदान की सफाई
कूड़ेदान की सफाई के लिए सबसे पहले ग्लव्स पहने और कूड़ेदान के बैग को बाहर निकालें और सफाई शुरू करें. ध्यान दें कि सिर्फ अंदर के हिस्सों को साफ न करें, बल्कि उसके साथ-साथ ढक्कन, रिम, हैंडल और पैडल जैसी जगहें भी साफ करना जरूरी है.
अब कूड़ेदान की सफाई के लिए गर्म-गुनगुना पानी लें और उससे अच्छी तरह से कूड़ेदान को धो लें. आप सफाई के लिए साबुन आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. साबुन-सर्फ के इस्तेमाल से बदबू दूर होगी और अंदर की गंदगी अच्छे से साफ होगी.
आप चाहे तो सफाई के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ध्यान देने वाली बात ये है कि अक्सर लोग कूड़ेदान की बदबू दूर करने के लिए तेज खुशबू वाले एयर फ्रेशनर या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने से खुशबू और बदबू मिल जाएंगे और एक अजीब बदबू आने लगेगी, जिससे सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है.
सफाई के बाद तुरंत कूड़ेदान को इस्तेमाल में लेने की गलती न करें, बेहतर रहेगा आप कूड़ेदान को धूप में रख दें, ताकि इंदर नमी न रह जाए और बदबू दोबारा बनने की संभावना न बढ़े.
यह भी पढ़ें: बारिश के पानी के कारण छत पर जम गई है काई? नमक, बेकिंग सोडा और इन घरेलू नुस्खों से करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
6 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
7 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
9 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
10 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
13 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
13 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
14 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
14 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
16 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines