Doda Burfi Recipe: होली के त्योहार पर लोग कई तरह की अलग-अलग प्रकार की मिठाईयां बनाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए डोडा बर्फी की स्पेशल रेसिपी लेकर आए है। इस रेसिपी से आप डोडा बर्फी को घर पर आसानी से बना सकेंगे।
सामग्री
अंकुरित गेहूं- 1 कप, दही- ¼ कप, दूध- 1 लीटर, ब्राउन शुगर- ½ कप (90 ग्राम), नारियल- ½ कप, ग्रेट किए हुए, काजू- ¼ कप, इलायची- ½ छोटी चम्मच, जायफल पाउडर- ¼ छोटी चम्मच, दूध- 1 बड़े चम्मच, कोको पाउडर- 1 छोटी चम्मच, घी – ¼ कप (60 ग्राम)
ग्लूकोस सिरप के लिए सामग्री
चीनी- ¼ कप (55 ग्राम), नींबू का रस- 3-4 छोटी चम्मच, नमक- ½ पिंच
गेहूं अंकुरित करने की विधि
गेहूं अंकुरित करने के लिए सबसे पहले आपको ½ कप गेहूं को अच्छे से धोकर रात भर पानी में भिगोना है। इसके बाद इसे दूसरे दिन छलनी पर सूती कपड़ा बिछा कर डेल दें।
और पढ़िए –Khaskhas Thandai Recipe: होली पर कूल रखेगी खसखस की ठंडाई, मिनटों में होती है तैयार
इसके बाद इसे पड़े से अच्छे से ढाक कर इसपर पानी डाल कर भिगो दें। इसके बाद जब पानी निकल जाएं, तो एक प्लेट पर छोटी कटोरी रखें और उस पर छलनी रखकर दो दिन के लिए ऐसे ही रखें। इसके दो दिन बाद इसपर पानी छिड़के और कपड़ा गीला रहे, इसके बाद दो दिन में गेहूं अंकुरित हो जाएंगे।
ग्लुकोस सिरप बनाने की विधि
एक बड़े भगोने में 4 बड़े चम्मच चीनी और 2 बड़े चम्मच पानी डाल कर धीमी आंच पर चीनी घुलने तक पकाएं। जब चीनी घुल जाए तो इसमें ½ पिंच नमक और 2-3 नींबू की बूंद डाल दें। इसके बाद एक तार आने पर ग्लुकोस सिरप बनकर तैयार हो जाएगा और इसे निकालकर रख लें।
बैटर बनाने की विधि
इसके बाद अंकुरित गेहूं को दरदरा पीस लें और बारिक कर लें। इसके बाद कढ़ाही में पिसे हुए अंकुरित गेहूं और ¼ कप दही डालकर इसे मिला लें। इसके बाद इसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध डाल कर इसे धीमी आंच पर पका लें।
इसके बाद जब ये गाढ़ा होने लगे तो इसमें ½ कप ब्राउन शुगर (इसकी जगह गुड़ या गुड़ की चीनी भी डाल सकते हैं) डाल कर मिला लें।
जब ये गाढ़ा हो जाएं, तो इसमें ½ कप ग्रेट किए हुए नारियल, ¼ कप छोटे कटे काजू, ½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी इलायची और ¼ छोटी चम्मच जायफल पाउडर डाल कर मिला लें।
इसके बाद जब इसका रंग ज़्यादा भूरा ना हो तो कटोरी में 1 बड़े चम्मच दूध और 1 छोटी चम्मच कोको पाउडर को अच्छे से मिला कर कढ़ाही में डाल दें। इसके बाद इसमें ग्लुकोस सिरप डाल कर अच्छे से मिला लें।
और पढ़िए –Tamatar Ki Chutney: 10 मिनट में बनाएं टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी, बढे़गा खाने का स्वाद
डोडा बर्फी बनाने की विधि
इसके बाद एक ट्रे को घी से ग्रीस करके बैटर को इस पर डाल लें। अब चम्मच पर घी लगा कर इसे एक जैसा कर लें। इसके बाद इसपर थोड़े पतले कटे हुए बादाम और काजू डाल कर हल्का सा दबा लें। अब इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें। इसके बाद इसे अपने हिसाब के आकार में काट कर परोसिए और आनंद लें।
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
8 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
10 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
11 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
11 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
12 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
15 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
16 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
16 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
18 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines