हर किसी की ख्वाहिश रहती है कि उसका चेहरा ग्लोइंग दिखे और कोई दाग-धब्बे चेहरे पर नजर न आए, जो उनके लुक को खराब करें. अच्छी और साफ स्किन के लिए लोग तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट और स्किन ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. इतना पैसा खर्च करने के बावजूद कुछ दिन बाद स्किन फिर पहले की तरह रूखी और दाग वाली दिखाई देने लगती है. लेकिन अगर आप सोने से पहले कुछ आसान टिप्स को अपना लें, तो आप अपनी स्किन पर नेचुरली निखार ला सकते हैं. आइए इस स्टोरी में जानते हैं उन आसान उपायों के बारे में और कैसे उन्हें अपनाएं?
यह भी पढ़ें: एलोवेरा जेल और हल्दी से दूर होगी चेहरे पर से पिंपल्स की समस्या! जानिए किन गलतियों की
चेहरा क्यों हो जाता है बेजान?
लोगों का सवाल रहता है कि महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल के कुछ देर बाद चेहरा पहले ही तरह बेजान और दाग वाला दिखने लगता है? आइए इसके पीछे क्या कारण होता है. बता दें कि धूप, धूल, प्रदूषण, पर्याप्त पानी न पीना और सही आहार न लेने के कारण इस तरह की समस्या पैदा हो सकती है. कई बार लोग अपनी स्किन के अनुसार, सही स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिसके कारण भी इस तरह की समस्या बनने लगती है.
रात में करें ये छोटे काम स्किन लगेगा खिला-खिला
अगर आप रात में सोने से पहले कुछ आसान उपायों को नियमित रूप से अपना लें, तो अगली सुबह आपका चेहरा खिला-खिला दिखाई देने लगेगा. इस चमत्कार के लिए आपको न तो किसी केमिकल वाली क्रीम की जरूरत है और न ही किसी तरह के महंगे खर्च की आपको बस नीचे दिए गए टिप्स को अपनाना होगा.
रात में स्किन पर लगाएं एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को लेकर कहा जाता है कि इसे हर स्किन टाइप के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी स्किन को फायदा पहुंचा सकते हैं. एलोवेरा जेल को इस्तेमाल करने के लिए आपको रात सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करना होगा और फिर थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल लेकर उसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाना होगा. अब इस जेल को रात पर लगा रहने दें और फिर सुबह चेहरा धो लें. ऐसा करने से स्किन को अंदर से नमी मिलेगी और दाग भी हल्के हो सकेंगे.
कच्चा दूध करेगा कमाल
साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए कच्चा दूध भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसको इस्तेमाल में लेने के लिए आपको थोड़ा सा दूध लेना होगा और रुई के कुछ छोटे-छोटे टुकड़ों की मदद से उन्हें भिगोकर पूरे चेहरे पर लगाना होगा. जब दूध सूख जाएं, तो इसे एक बार फिर लगाएं. आप चाहे तो रात में इसे लगा रहने दें सकते हैं या फिर 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें. कच्चे दूध का इस्तेमाल चेहरे को साफ करेगा और टैनिंग जैसी समस्या को कम करेगा और स्किन को चमकदार करेगा.
पर्याप्त मात्रा में पानी और नींद भी जरूरी
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी स्किन की समस्या दूर हो सकती है और साथ ही अच्छी और पूरी नींद लेना भी जरूरी है. स्किन को यूं बेजान रहने के पीछे एक बड़ा कारण ये भी हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: चना, दाल और चावल से बनाएं देसी बॉडी स्क्रब, नहाते ही त्वचा दिखेगी सॉफ्ट और चमकदार
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 hr agoLIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
2 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
16 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
17 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
17 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
20 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
21 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines