एलोवेरा जेल और हल्दी से दूर होगी चेहरे पर से पिंपल्स की समस्या! जानिए किन गलतियों की वजह बढ़ती है परेशानी
क्या आप भी त्वचा पर पिंपल्स निकलने की समस्या से परेशान है और घरेलू उपाय की मदद से इस समस्या को ठीक करना चाहते हैं? आइए जानते हैं आसान उपाय.

चेहरे पर पिंपल्स का निकलना एक आम लेकिन काफी परेशान करने वाली समस्या है. खासतौर से लड़कियों में इस प्रॉब्लम के कारण तनाव तक की स्थिति पैदा हो जाती है. लेकिन कुछ आसान उपायों की मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.
चेहरे पर क्यों निकलते हैं पिंपल्स?
2 / 7आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन हमारी स्किन पर बहुत सारे हेयर फॉलिकल (रोम छिद्र) होते हैं, जिसमें बाल उगते हैं. लेकिन तेल, मृत त्वचा के कारण जब ये छेद बंद हो जाते हैं, तो इसकी वजह से मुंहासे निकलते हैं और वह पिंपल्स का रूप ले लेते हैं.
ड्राई स्किन वालों को भी हो जाता है पिंपल्स
3 / 7कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी स्किन ड्राई है, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे पर पिंपल्स निकल आए हैं. दरअसल, स्किन जब अपनी नमी खोने लगती है, तो इससे बचने के लिए त्वचा नेचुरल ऑयल यानी सीबन प्रड्यूस करने लगती है. सीबम और डेड स्किन की वजह से ड्राई स्किन पर पिंपल्स आने लगते हैं.
एलोवेरा और हल्दी कैसे लाभकारी?
4 / 7पिंपल की समस्या से राहत पाने के लिए आपको चाहिए कि 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें हल्की मिक्स करें और पेस्ट तैयार कर लें.
कितनी देर लगाकर रखें
5 / 7तैयार पेस्ट को लगाने से पहले चेहरे को साफ को पानी से धो लें और फिर इस पेस्ट को लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. वक्त पूरा होने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें.
क्या होगा फायदा
6 / 7चेहरे पर नियमित रूप से इस पेस्ट को लगाने से आपके चेहरा साफ हो सकता है और सभी पिंपल और दाग-धब्बे हटने लगेंगे. इस घरेलू उपाय को अपनाने से आपको महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट नहीं खरीदने पड़ेंगे.
किन गलतियों से बढ़ सकती है पिंपल्स की समस्या?
7 / 7इरिटेशन वाले मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें, पूरी नींद लें और सोने से पहले मेकअप क्लीन करें, पिंपल होने पर छूने या उंगली से हटाने की कोशिश न करें, जेन्टल फेस वॉश का इस्तेमाल करें और वॉश के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर चाहिए ग्लोइंग स्किन? दही, बेसन और इन चीजों से बनाएं फेस पैक, तारीफ करेंगे घ अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.