मुंह से दुर्गंध आने की समस्या काफी आम है, लेकिन इसके कारण लोगों को सभी के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि वह रोज सुबह अच्छे से ब्रश करते हैं, लेकिन जब किसी से बात कर रहे होते हैं, तो उनके मुंह से गंदी बदबू आने लगती है, जबकि वह किसी गलत चीज का सेवन भी नहीं करते. ऐसे में देखा जाता है कि लोग ग्रुप में बातचीत के दौरान उसका मजाक बनाने लगते हैं या फिर उनसे दूरी बनाए रखते हैं. यह समस्या न सिर्फ आत्मविश्वास कमजोर करती है, बल्कि तनाव का कारण भी बनती है. ऐसे में अगर आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आइए कुछ आसान घरेलू उपाय आपको बताते हैं, जिन्हें नियमित इस्तेमाल करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अच्छी नींद, तेल और इन टिप्स को अपनाएं, बालों का टूटना होगा कम! हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने
ब्रश के बाद भी क्यों मुंह से आती है बदबू?
मुंह से बदबू आने का सबसे बड़ा कारण, मुंह में मौजूद बैक्टीरिया हो सकते हैं. मौजूदा जानकारी के अनुसार, दांतों के बीच फंसा खाना और जीभ पर जमी गंदगी इन बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं, जिसका नतीजा ये होता है कि लोगों के मुंह से तेज बदबू आने लगती है, जो सफाई के कारण भी दूर नहीं होती.
कैसे पाएं इस समस्या से राहत?
अगर आप भी मुंह से आने वाली बदबू से जल्द से जल्द राहत पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का नियमित रूप से पालन करना होगा, इसके बाद ही आपकी यह समस्या दूर हो सकती है.
हरा धनिया चबाएं
माना जाता है कि हरे धनिए में मौजूद तत्व मुंह से आने वाली दुर्गंध को न्यूट्रल करने में मदद कर सकती है. बदबू दूर करने के लिए आपको रोजाना खाना खाने के बाद कुछ हरे धनिया लेकर उन्हें थोड़ी देर तक चबाना होगा, इससे मुंह साफ होगा और सांस में ताजगी आएगी.
सौंफ भी करेगा मदद
सौंफ का इस्तेमाल भी मुंह से आने वाली बदबू की समस्या में मददगार साबित हो सकती है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आपको खाना खाने बाद आधा चम्मच सौंफ चबाना होगा. इससे न सिर्फ मुंह की बदबू दूर हो सकती है, बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद साबित होगा.
नींबू पानी से करें कुल्ला
रोजाना एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ कर दिन में दो बार कुल्ला करने से भी बदबू की समस्या दूर हो सकती है. नींबू में पाए जाने वाले तत्व मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं और मुंह को फ्रेश बनाए रखने में मदद करते हैं.
अदरक का रस भी उपयोगी
बदबू की समस्या से राहत पाने के लिए अदरक का रस भी काफी कारगर साबित हो सकता है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर उससे कुल्ला करें. ऐसा करने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दूर होंगे और बदबू की समस्या कम हो सकती है.
इन बातों का भी रखें ख्याल
- बदबू को दूर करने के लिए बेहतर रहेगा कि आप रोज जीभ की अच्छी तरह सफाई करें.
- दिनभर पानी पीते रहें, क्योंकि जब-जब मुंह सूखा पड़ जाता है, तो बदबू की समस्या बढ़ने लगती है.
- हमेशा खाना खाने के बाद दांतों की जांच करें और अच्छे से उसकी सफाई करें, जैसे कोई टुकड़ा फंसा हुआ है, तो उसे निकाल लें.
- रोजाना दो टाइम ब्रश करने की आदत डालें.
यह भी पढ़ें: एलोवेरा जेल और हल्दी से दूर होगी चेहरे पर से पिंपल्स की समस्या! जानिए किन गलतियों की
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
2 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
2 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
20 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines