आप भी मुंह की बदबू से ग्रुप में हो जाते हैं बहुत शर्मिंदा? पानी, सौंफ और इन घरेलू टिप्स से पाएं राहत

क्या आप भी मुंह से आने वाली बदबू से परेशान हो गए हैं और लोग आपका मजाक बनाते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जो आपकी इस समस्या को दूर कर सकते हैं.

Home Remedies For Bad Breath

मुंह की बदबू कैसे दूर करें? (Image: AI/Pexels)

मुंह से दुर्गंध आने की समस्या काफी आम है, लेकिन इसके कारण लोगों को सभी के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि वह रोज सुबह अच्छे से ब्रश करते हैं, लेकिन जब किसी से बात कर रहे होते हैं, तो उनके मुंह से गंदी बदबू आने लगती है, जबकि वह किसी गलत चीज का सेवन भी नहीं करते. ऐसे में देखा जाता है कि लोग ग्रुप में बातचीत के दौरान उसका मजाक बनाने लगते हैं या फिर उनसे दूरी बनाए रखते हैं. यह समस्या न सिर्फ आत्मविश्वास कमजोर करती है, बल्कि तनाव का कारण भी बनती है. ऐसे में अगर आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आइए कुछ आसान घरेलू उपाय आपको बताते हैं, जिन्हें नियमित इस्तेमाल करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रश के बाद भी क्यों मुंह से आती है बदबू?

मुंह से बदबू आने का सबसे बड़ा कारण, मुंह में मौजूद बैक्टीरिया हो सकते हैं. मौजूदा जानकारी के अनुसार, दांतों के बीच फंसा खाना और जीभ पर जमी गंदगी इन बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं, जिसका नतीजा ये होता है कि लोगों के मुंह से तेज बदबू आने लगती है, जो सफाई के कारण भी दूर नहीं होती.

कैसे पाएं इस समस्या से राहत?

अगर आप भी मुंह से आने वाली बदबू से जल्द से जल्द राहत पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का नियमित रूप से पालन करना होगा, इसके बाद ही आपकी यह समस्या दूर हो सकती है.

विज्ञापन

हरा धनिया चबाएं

माना जाता है कि हरे धनिए में मौजूद तत्व मुंह से आने वाली दुर्गंध को न्यूट्रल करने में मदद कर सकती है. बदबू दूर करने के लिए आपको रोजाना खाना खाने के बाद कुछ हरे धनिया लेकर उन्हें थोड़ी देर तक चबाना होगा, इससे मुंह साफ होगा और सांस में ताजगी आएगी.

सौंफ भी करेगा मदद

सौंफ का इस्तेमाल भी मुंह से आने वाली बदबू की समस्या में मददगार साबित हो सकती है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आपको खाना खाने बाद आधा चम्मच सौंफ चबाना होगा. इससे न सिर्फ मुंह की बदबू दूर हो सकती है, बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद साबित होगा.

विज्ञापन

नींबू पानी से करें कुल्ला

रोजाना एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ कर दिन में दो बार कुल्ला करने से भी बदबू की समस्या दूर हो सकती है. नींबू में पाए जाने वाले तत्व मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं और मुंह को फ्रेश बनाए रखने में मदद करते हैं.

अदरक का रस भी उपयोगी

बदबू की समस्या से राहत पाने के लिए अदरक का रस भी काफी कारगर साबित हो सकता है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर उससे कुल्ला करें. ऐसा करने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दूर होंगे और बदबू की समस्या कम हो सकती है.

विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • बदबू को दूर करने के लिए बेहतर रहेगा कि आप रोज जीभ की अच्छी तरह सफाई करें.
  • दिनभर पानी पीते रहें, क्योंकि जब-जब मुंह सूखा पड़ जाता है, तो बदबू की समस्या बढ़ने लगती है.
  • हमेशा खाना खाने के बाद दांतों की जांच करें और अच्छे से उसकी सफाई करें, जैसे कोई टुकड़ा फंसा हुआ है, तो उसे निकाल लें.
  • रोजाना दो टाइम ब्रश करने की आदत डालें.

यह भी पढ़ें: एलोवेरा जेल और हल्दी से दूर होगी चेहरे पर से पिंपल्स की समस्या! जानिए किन गलतियों की

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ