Barsat Mein Saanp Nikalna: बरसात के मौसम में तालाब, नदियों, झीलों और खेतों के आसपास पानी वाले सांप अक्सर दिखाई देने लगते हैं. इन्हें देखकर कई लोग घबरा जाते हैं और मान लेते हैं कि हर पानी का सांप बहुत जहरीला होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि हर पानी वाला सांप जहरीला नहीं होता. हालांकि, अगर कोई सांप खुद को खतरे में महसूस करे तो वो काट सकता है. इसलिए कुछ बातों पर ध्यान दें, ताकि सांप से खुद को बचाया जा सके. आइए जानते हैं कि पानी के सांप इंसानों को क्यों काटते हैं और उनका काटना कितना खतरनाक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Daulat Ki Chaat: घर बैठे लें पुरानी दिल्ली की दौलत की चाट का स्वाद, जानिए बनाने की आसान विधि
क्या पानी के सांप काटते हैं?
पानी के सांप इंसानों को काट सकते हैं, लेकिन आमतौर पर वे बिना वजह हमला नहीं करते है. ज्यादा पानी के सांप इंसानों से बचने की कोशिश करते हैं. अगर उन्हें पकड़ने, छेड़ने या उन पर पैर पड़ जाने जैसी नौबत आए तो घबराए नहीं.
क्या सभी पानी के सांप जहरीले होते हैं?
दुनिया भर में पानी में रहने वाले सांपों की कई प्रजातियां हैं और उनमें से ज्यादातर जहरीली होती हैं. हालांकि, कुछ सांप और कुछ प्रजातियां जहरीली होती हैं. इसलिए किसी भी सांप को देखकर उसके जहरीले होने का अनुमान लगाना सही नहीं है.
पानी के सांप का काटना कितना खतरनाक हो सकता है?
अगर सांप जहरीला नहीं या है तो उसके काटने से आमतौर पर दर्द, सूजन या हल्का इंफेक्शन हो सकता है, लेकिन अगर जहरीला सांप काटे तो इस वक्त स्थिति गंभीर हो सकती है और तुरंत इलाज की जरूरत पड़ती है. वहीं, सांप की पहचान करना आसान नहीं है, क्योंकि किसी भी सांप के काटने से स्थिति गंभीर हो सकती है.
अगर पानी का सांप काट ले तो क्या करें?
अगर आपको सांप काट ले तो घबराए नहीं, क्योंकि काटे गए अंग को जितना हो सके स्थिर रखें. तुरंत नजदीकी अस्पताल या हेल्थ केंद्र पहुंचें. घाव को काटने, चूसने या उस पर कोई रसायन, जड़ी-बूटी या बर्फ लगाने की कोशिश न करें. वहीं, बहुत कसकर पट्टी या रस्सी न बांधें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- होटल के कमरे में नोटपैड और पेन का क्या होता है इस्तेमाल? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines