Daulat Ki Chaat: घर बैठे लें पुरानी दिल्ली की दौलत की चाट का स्वाद, जानिए बनाने की आसान विधि

Daulat Ki Chaat Kaise Banaye: पुरानी दिल्ली के स्वाद की बात अलग है और पारंपरिक तरीके से दौलत की चाट खाई जाती है. हालांकि, यह थोड़ी महंगी होती है, इसलिए इसे घर पर तैयार किया जा सकता है. कुछ सामग्रियों की मदद से आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Daulat Ki Chaat Kaise Banaye

दौलत की चाट कैसे बनाएं?

Old Delhi Famous Chaat Recipe: पुरानी दिल्ली की गलियों में सर्दियों के मौसम में मिलने वाली दौलत की चाट अपने हल्के, झागदार और मुंह में घुल जाने वाले स्वाद के लिए बेहद मशहूर है. इसे कई जगह इसे मलाई माखन या मलाईयों के नाम से भी जाना जाता है. पारंपरिक तरीके से इसे रातभर खुली ठंडी हवा और ओस में रखा जाता है, जिससे इसका खास झागदार टेक्सचर तैयार होता है. हालांकि, घर पर भी कुछ आसान स्टेप्स की मदद से इसका स्वाद काफी हद तक पाया जा सकता है. बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता और सही रेसिपी को फॉलो करना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

दौलत की चाट कैसे बनाएं?

सामग्री

  • दूध- 500 मिली
  • फ्रेश क्रीम- 200 मिली
  • पिसी चीनी- 3 चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • केसर- 4
  • पिस्ता- 2 चम्मच
  • बादाम- 2 चम्मच
  • चांदी का वर्क- थोड़ा

विधि

  • सबसे पहले दूध को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर लगभग आधा होने तक उबाल लें. फिर दूध ठंडा होने पर इसमें फ्रेश क्रीम, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं.
  • अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें और इलेक्ट्रिक बीटर का इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर झाग बनेगा.
  • पारंपरिक स्वाद के लिए इस मिश्रण को ढककर8 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. अगर मौसम ठंडा हो तो इसे रातभर ठंडी जगह पर भी रखा जा सकता है.
  • ठंडा होने के बाद मिश्रण को दोबारा 10 मिनट तक फेंटें, जब तक यह हल्का और झागदार न हो जाए.
  • तैयार झाग को कटोरी में निकालें और ऊपर से पिस्ता, बादाम, केसर, गुलाब की पंखुड़ियां और चाहें तो चांदी का वर्क लगा दें. इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें और स्वाद बढ़ाने के लिए फुल-फैटी दूध का इस्तेमाल करें.
  • किसी को सर्व करने से पहले ड्राई फ्रूट्स डालें, ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे.

इसे भी पढ़ें- Kunal Kemmu ने 80 से 71 kg किया अपना वजन, इस एक तरीके से Weight Loss हुआ सफल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ