Chhole Bhature Recipe: दिवाली का त्योहार हो तो कुछ अच्छा पकाकर खाने का मन करता ही है. ऐसे में घर पर छोले-भटूरे बनाकर खाए जा सकते हैं. छोले भटूरे एक अच्छा लंच ऑप्शन इसलिए भी हैं क्योंकि ये टेस्टी होते हैं, चटपटे होते हैं और 1 से 2 भटूरे खाकर ही पेट भर जाता है जिस चलते इन्हें बहुत सारा बनाने की भी जरूरत नहीं होती है. बाजार से खरीदे गए छोले-भटूरे में तेल ज्यादा होता है, कई बार मसाले बहुत ज्यादा होते हैं और इंग्रीडिएंट्स ताजे हैं या नहीं इसका पता नहीं होता सो अलग. इसीलिए घर पर छोले-भटूरे बनाना बेस्ट ऑप्शन होता है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं छोले-भटूरे बनाने की रेसिपी.
यह भी पढ़ें – दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी, इस तरह परफेक्ट Boondi Laddu करें तैयार
छोले-भटूरे बनाने की रेसिपी | How To Make Chhole Bhature At Home
छोले बनाने की सामग्री
काबुली चना या छोले – 1 कप
प्याज – कटे हुए 2
टमाटर – कटे हुए 2
हरी मिर्च – 2
अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
चायपत्ती – 1 छोटा चम्मच पोटली में
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – आधा छोटा चम्मच
छोले मसाला – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया और अदरक के छल्ले – गार्निश के लिए
छोले बनाने की विधि
- छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोले को रातभर भिगोकर रखें. अगले दिन कुकर में छोले, नमक, पानी और चायपत्ती की पोटली को डालकर 4 से 5 सीटी आने तक आंच पर रखें. चायपत्ती से ही छोले का रंग बाजार की तरह काला हो जाएगा.
- मसाला तैयार करने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और फिर बारीक कटा प्याज डालकर भून लें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं और फिर हरी मिर्च डालकर पका लें.
- अगले स्टेप में टमाटर और बाकी सभी मसाले जैसे हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और छोले मसाला डालकर पकाएं.
- अब छोले डालें और स्वादानुसार थोड़ा सा नमक डाल दें. कुछ छोले चमचे से दबाकर मैश कर दें. इससे छोले गाढ़े हो जाएंगे. आखिर में आंच बंद करें और धनिया-अदरक से गार्निश कर दें.
भटूरे बनाने की सामग्री
मैदा – 2 कप
सूजी – आधा कप
दही – 3 बड़े चम्मच
चीनी – आधा छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गुनगुना पानी – जरूरत के अनुसार
तेल – तलने के लिए
भटूरे बनाने की विधि
- सबसे पहले परात या बड़ा बर्तन लेकर उसमें मैदा, सूजी, चीनी बेकिंग सोडा और नमक डालें. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें.
- आटा गूंथ लेने के बाद इसपर हल्का तेल लगातार करीब 1 से 2 घंटे तक अलग रख दें. इससे भटूरे अच्छी तरह फूलेंगे.
- अब भटूरे तलने से पहले कड़ाही में तेल को गर्म करें. तेल अच्छी तरह गर्म करना जरूरी है. भटूरे की लोइयां बनाएं और उन्हें गोल या अंडाकार शेप में बेलें या फिर हाथों से फैलाएं और फिर तेल में डालकर तल लें.
- भटूरे को दोनों तरफ से सुनहरा होने के बाद निकालें. लंच में छोले भटूरे को आचार या प्याज-गाजर के सलाद के साथ सर्व करें और स्वाद लेकर खाएं.
यह भी पढ़ें – Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन, आइसक्रीम के साथ खाने पर भी आएगा लाजवाब
संबंधित खबरें
कम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
11 mins agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
3 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
17 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines