हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

छोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, सभी साथ में ले सकते हैं इस स्नैक का मजा

How To Make Mini Samosa: त्योहार शुरू हो जाएं तो सिंपल खाना खाने का मन ही नहीं करता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह फटाफट मिनी समोसा बनाकर खाए जा सकते हैं.

विज्ञापन
घर में कैसे बनाएं मिनी समोसा, जानिए यहां. Image Credit - AI

Mini Samosa Recipe: दिवाली से भाईदूज तक घर में एक के बाद एक कुछ खास बनाया जाता है. घर में ही कुछ अच्छा खाने का मन करता है और बाहर से आने वालों को भी अपने हाथों का स्वाद चखाने की इच्छा होती है, आखिर तारीफ भी तो उसी से मिलती है. ऐसे में अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं, दिवाली पर कुछ स्वादिष्ट सा स्नैक बनाना चाहते हैं, तो यहां जानिए किस तरह घर पर मिनी समोसा तैयार किए जा सकते हैं. इन मिनी समोसा को बनाना बेहद आसान है. यहां जानिए रेसिपी.

यह भी पढ़ें – दिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे, मिनटों में सभी थाली कर देंगे साफ

मिनी समोसा बनाने की रेसिपी | How To Make Mini Samosa

मिनी समोसे की रेसिपी

विज्ञापन

मैदा – 2 कप
घी या तेल – जरूरत के अनुसार
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
उबले आलू – 4
उबले मटर – आधा कप
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा छोटा चम्मच
जीरा – आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
सौंफ – एक छोटा चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़ा चम्मच

मिनी समोसा बनाने की विधि

विज्ञापन
  • मिनी समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आटा लगाएं. एक बड़े बर्तन में मैदा लें. इसमें नमक, अजवाइन और 3-4 चम्मच घी डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सख्त आटा लगा लें. इस आटे को गूंथने के बाद तकरीबन 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
  • इसके बाद आलू की स्टफिंग तैयार करें. कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें और इसमें जीरा और सौंफ का छोंक लगाएं. अब सारे मसाले डालकर इसमें उबले आलू और मटर डालकर मैश कर लें. इसके बाद नमक और धनिया मिक्स कर लें. स्टफिंग तैयार है.
  • गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. इसे बेलें और बीच से काटकर 2 हिस्सों में बांट लें. हर हिस्से में आलू की स्टफिंग भरें और फिर किनारों पर पानी लगाकर समोसे का शेप देकर बंद कर दें. ध्यान दें कि किनारे आपस में अच्छे से चिपक जाएं.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. इस तेल में समोसे डालें और अच्छे से गोल्डन होने तक पका लें. जब समोसे गोल्डन और कुरकुरे हो जाएं तो इन्हें छानकर प्लेट में निकाल लें.

बस तैयार हैं आपके स्वादिष्ट मिनी समोसे. इन्हें अपनी पसंद की लाल या हरी चटनी के साथ परोसें. चाय के साथ खाने पर इनका स्वाद और बेहतर लगता है.

यह भी पढ़ें – दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी, इस तरह परफेक्ट Boondi Laddu करें तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola