Diwali Rangoli Designs 2026: दिवाली पर जबतक रंगोली बनाकर तैयार ना कर ली जाए तबतक त्योहार अधूरा ही लगता है. त्योहार पर चार-चांद ही तब लगते हैं जब घर-आंगन रंगोली से सजा हुआ हो. घर के अंदर, बाहर या फिर सीढ़ियों के पास भी रंगोली बनाई जा सकती है. ऐसे में अगर आप भी दीपावली के हफ्तेभर में कभी भी रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां दिए रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं. यहां आपके लिए रंगोली के चुनिंदा डिजाइन दिए गए हैं जो आपके घर की शोभा बढ़ा देंगे.
दिवाली के लिए रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन | Latest Rangoli Designs For Diwali
मोर वाली रंगोली
मोर वाला रंगोली का यह डिजाइन बेहद खूबसूरत है. इसमें एक ही पैटर्न को अलग-अलग सर्कल्स में रिपीट किया गया है. इस रंगोली की खासियत यह भी है कि इसमें अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं जिनकी चमक दीयों से और ज्यादा बढ़ रही है.
फूलों वाली सिंपल रंगोली
फूलों वाली इस सिंपल रंगोली को भी बनाया जा सकता है. अगर समय कम है तो इस रंगोली को फटाफट बनाकर तैयार किया जा सकता है. गुलाब, गेंदे और सफेद फूलों से बनी इस रंगोली में आम के पत्तों का भी इस्तेमाल किया गया है. पूजाघर में बनाने के लिए भी यह रंगोली परफेक्ट है.
औंब्रे कलर की रंगोली
एक ही कलर के अलग-अलग शेड्स की रंगोली देखने में मॉडर्न लगती है और स्ट्रक्चर्ड भी नजर आती है. इस रंगोली की भी अपनी अलग खूबी होती है. आप घर में इस अलग-अलग शेड्स वाली रंगोली को बना सकते हैं.
गुलाबी रंग की अमेजिंग रंगोली
कुछ बेहद ही यूनिक बनाना चाहते हैं तो इस रंगोली पर नजर डालें. रंगोली का यह डिजाइन आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा. गुलाब के पत्तों वाली इस रंगोली पर सफेद रंग से डिटेलिंग दी गई है. वहीं, एक-एक पंखुड़ी पर बारीक डिटेल्स को निखारा गया है. किसी कंपीटिशन में भाग ले रहे हैं तो इस रंगोली को बनाएं, फर्स्ट प्राइज आपको ही मिलेगा.
फूलों वाली बड़ी रंगोली
फूलों वाली इस रंगोली (Floral Rangoli) को आप घर के जिस भी हिस्से में बनाएं उस हिस्से की खूबसूरती देखने लायक होगी. 3-4 रंगों के फूलों से बनी इस रंगोली को घर के आंगन में या हॉल में बनाया जा सकता है. यह रंगोली बेहद खूबसूरत लगती है.
घर के बाहर बनाएं यह रंगोली
घर के बाहर पत्थरों पर बनाने के लिए यह रंगोली अच्छी रहेगी. इस रंगोली को 4-5 रंगों से बनाया गया है. यह रंगोली बनानी आसान है और देखने में सुंदर भी है. इस रंगोली के चटक रंग इसे और खास बनाते हैं.
यह भी पढ़ें – धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक, त्योहारों में फेशियल नहीं कराना पड़ेगा
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 hr agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
20 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
22 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
22 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines