Diwali Thali Decoration Ideas: दीपावली दीपों का पर्व है जिसमें घर के एक-एक कोने की सफाई और सजावट की जाती है. दिवाली के मौके पर खासतौर से लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है. ऐसे में पूजाघर की सजावट भी की जाती है. यहां आपके लिए दिवाली की पूजा से जुड़ी ही एक सजावट का आइडिया दिया जा रहा है. अगर आप यूनिक और खूबसूरत तरह से दीपावली की पूजा थाली सजाना चाहते हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं. यहां इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए कुछ बेहतरीन आइडियाज का कलेक्शन है जिन्हें देखकर आप भी पूजा की थाली सजाएंगे तो कमाल की फोटोज आएंगी.
यह भी पढ़ें- Diwali Rangoli Designs: कभी नहीं देखी होगी इतनी खूबसूरत रंगोली, दिवाली पर चार-चांद लगा देंगे ये लेटेस्ट डिजाइन
लक्ष्मी पूजा पर कैसे सजाएं थाली
इस थाली की डेकोरेशन देखिए. सबसे पहले पीतल या नॉर्मल गोल्डन थाली लेकर उसपर रंगोली वाला लाल रंग डालें. अब एक कलश सीधा और उसके ऊपर दूसरा कलश लेटाकर थाली पर रखें. अब टेप पर असली सिक्के चिपकाएं और फिर इस दूसरे लेटे वाले कलश पर लगा दें. ऐसा लगेगा जैसे कलश से सिक्के गिर रहे हैं. थाली पर सिक्कों से ही मां लक्ष्मी के कदम बना लें.
दिवाली थाली डेकोरकेशन के लिए एक थाली में 2 कलश रखें. एक छोटा कलश और दूसरा बड़ा कलश. दोनों कलश पर टेप लगाकर उसे थाली से चिपकाएं. एक कलश से धनिया के दाने निकलते हुए और दूसरे से सिक्के निकलते हुए दिखाएं. आप धनिया के दाने के बजाय फूल निकलते हुए भी दिखा सकते हैं.
लक्ष्मी पूजा (Lakshmi Puja) के लिए इस तरह भी थाली की डेकोरेशन की जा सकती है. इसके लिए स्टील की थाली लेकर उसपर लंबाई में 2 टेप लगाएं. टेप वाले दोनों किनारे हिस्सों पर हल्दी या संतरी रंग फैलाएं. अब टेप हटा दें. थाली के बीच के हिस्से में मां लक्ष्मी के कदम बनाएं. अब थाली में कलश रखकर उसमें से सिक्के गिरते हुए दिखाएं और साथ ही दीये भी रखें.
सिंपल आरती की थाली सजाने के लिए आप स्टील की थाली पर उंगलियों पर कुमकुम और हल्दी लगाकर थाली पर डिजाइन बना सकते हैं. हल्दी-कुमकुम सूख जाए तो थाली में दीये, सिक्के और पूजा की अन्य सामग्री रखी जा सकती है.
यह भी पढ़ें – दिवाली पर देना है अपनों को सरप्राइज तो मंगवा लीजिए ये गिफ्ट्स, तुरंत ऑनलाइन भी कर सकते हैं ऑर्डर
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
2 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
6 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines