Diwali Rangoli Designs: कभी नहीं देखी होगी इतनी खूबसूरत रंगोली, दिवाली पर चार-चांद लगा देंगे ये लेटेस्ट डिजाइन
Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर जबतक रंगोली ना बना ली जाए तबतक त्योहार पूरा नहीं लगता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए रंगोली के ऐसे डिजाइन दिए गए हैं जो नए हैं और फर्श पर बेहद खूबसूरत नजर आते हैं.

Diwali Rangoli Lates: दिवाली का त्योहार रोशनी का प्रतीक कहा जाता है. इस खास दिन के लिए लोग हफ्तों पहले से घर की सजावट शुरू कर देते हैं. दिवाली पर घर अंदर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी सजाया जाता है. ऐसे में इस त्योहार पर रंगोली का भी खास महत्व होता है. घर के मुख्यद्वार पर, आंगन में, छत पर या फिर पूजाघर के पास रंगोली बनाई जाती है. अगर आप भी इस दिवाली पर रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए रंगोली के कुछ बेहद खास डिजाइन दिए गए हैं. इन रंगोली डिजाइन से आप अपने घर-आंगन को सजा सकते हैं.
दीया वाली रंगोली
2 / 7दीयों और रंगों से पारंपरिक डिजाइन वाली इस रंगोली के क्या ही कहने. इसे बनाने के लिए अलग-अलग फूलों और पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Image Credits - AI)
ज्योमेट्रिक रंगोली
3 / 7आसान और मॉडर्न पैटर्न की यह रंगोली भी फर्श पर बेहद खूबसूरत लगती है. यह क्लीन लुक देती है और इसे बनाना भी आसान होता है. (Image Credits - AI)
मंडला रंगोली
4 / 7दिवाली पर गोलाकार और बारीक डिजाइन वाली इस मंडला रंगोली को भी बनाया जा सकता है. इस रंगोली का डिजाइन बेहद यूनिक दिखता है. (Image Credits - AI)
कमल फूल रंगोली
5 / 7गुलाबी और पीले रंगों का सुंदर मेल आपको इस कमल फूल रंगोली में दिखेगा. अगर बेहद ही यूनिक और खूबसूरत रंगोली बनानी है तो इस डिजाइन को सेव करके रख लीजिए. (Image Credits - AI)
मोर और दीया रंगोली
6 / 7त्योहारों में इस तरह की रंगोली बेहद अच्छी लगती है. अगर आप रंगोली बनाने में माहिर हैं तो इस रंगोली पर हाथ आजमा सकते हैं. (Image Credits - AI)
मोर पंख रंगोली
7 / 7मोर पंख के आकार वाली रंगोली दिवाली पर बेहद आकर्षक दिखती है. ऐसे में इस रंगोली को घर पर बनाया जा सकता है. (Image Credits - AI) यह भी पढ़ें - दिवाली पर देना है अपनों को सरप्राइज तो मंगवा लीजिए ये गिफ्ट्स, तुरंत ऑनलाइन भी कर सकते हैं ऑर्डर