दिवाली का त्योहार करीब है, जिसे देखते हुए हर कोई तैयारियों में लगा हुआ है, लोग घर सजाने के सामान ला रहे हैं, तो कई लोग अभी से हलवाई को मिठाई का ऑर्डर दे चुके हैं. लेकिन कई लोगों को डर रहता है कि कहीं त्योहार का सीजन के चलते कहीं पहले से रखी हुई मिठाई उन्हें न मिल जाए, जो जल्दी खराब हो जाए या फिर टेस्ट अच्छा न हो उसका. ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्टोरी में काजू कतली की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाना भी आसान है और ज्यादा सामान भी नहीं लगेगा. घर पर बनी इस स्वादिष्ट मिठाई का टेस्ट ऐसा होगा कि मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं घर पर मिठाई?
यह भी पढ़ें: इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई, खाने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे
किन चीजों से तैयार होगी काजू कतली?
- काजू- 2 कप
- चीनी- 1 कप (काजू की आधी पीसी हुई)
- पानी- आधा कप (चीनी का आधा)
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट काजू कतली?
- सबसे पहले एक कड़ाही में चीनी और पानी डालें और इसे धीमी आंच पर पकाते हुए एक तार की चाशनी तैयार कर लें.
- ध्यान रखें कि चाशनी न तो ज्यादा गाढ़ी हो और न ही पतली. सही चाशनी बनने से ही काजू कतली का टेक्सचर अच्छा आता है.
- चाशनी जैसे ही एक तार की हो जाए, इसमें बारीक पिसा हुआ काजू डाल दें. अब मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए लगभग 5 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि मिश्रण को 5 मिनट से ज्यादा न पकाएं, वरना कतली सख्त हो सकती है.
- गैस बंद कर दें और चाहें तो मिश्रण में एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इससे काजू कतली में अच्छी चमक, मुलायमपन और बेहतरीन खुशबू आती है.
- अब कड़ाही को गैस से हटाकर मिश्रण को चम्मच से लगातार चलाते हुए थोड़ा ठंडा करें. ठंडा होने पर मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होकर आटे जैसे डो का रूप लेने लगेगा.
- अब तैयार डो को बटर पेपर पर रखें और ऊपर से एक और बटर पेपर बिछा दें. अब बेलन की मदद से इसे मनचाही मोटाई में बेल लें.
- अगर आप काजू कतली को बाजार जैसी खूबसूरत फिनिश देना चाहते हैं, तो ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकते हैं.
- अब बेली हुई काजू कतली को लगभग 30 मिनट तक कमरे के तापमान पर सेट होने दें फिर चाकू से इसे डायमंड शेप में काट लें.
यह भी पढ़ें: कैसे बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार फिरनी? जानिए रेसिपी
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
6 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
10 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
11 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines