हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali Gifts: कम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए नोट करें ये आइडियाज

दिवाली पर तोहफे की कीमत से ज्यादा उसकी अहमियत होती है. जरूरी नहीं कि आप किसी को महंगा गिफ्ट ही दें, क्योंकि छोटा-सा तोहफा भी सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है.

विज्ञापन
आप अपनी पसंद के हिसाब से इन गिफ्ट को आसानी से खरीद सकते हैं. Image Credit- AI

दिवाली खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ जश्न मनाने का त्योहार है. इस बार दिवाली 8 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस खास मौके पर लोग अपने घरों को सजाने के साथ-साथ दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को तोहफे देकर अपनी खुशियां बांटते हैं. दिवाली पर गिफ्ट देने की परंपरा काफी पुरानी है. हालांकि, कई बार बजट कम होने की वजह से लोग समझ नहीं पाते कि अपनों को ऐसा क्या गिफ्ट दें, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ उनके काम भी आए. अगर आप भी इस दिवाली अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए शानदार तोहफे खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बाजार में ऐसे कई बजट फ्रेंडली गिफ्ट ऑप्शन मौजूद हैं, जो दिखने में बेहद अच्छे लगते हैं. खास बात यह है कि इन तोहफों के लिए आपको अपनी जेब भी ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी. आप अपनी पसंद के हिसाब से इन गिफ्ट को आसानी से खरीद सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- दिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे, मिनटों में सभी थाली कर देंगे साफ

खूबसूरत डिजाइन वाले दीये और कैंडल्स

दिवाली पर दीये और कैंडल्स गिफ्ट करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आजकल बाजार में मिट्टी के पारंपरिक दीयों से लेकर डिजाइनर दीये, फ्लोटिंग कैंडल्स और खुशबूदार कैंडल्स तक की कई वैरायटी मिल जाती हैं. आप चाहें तो किसी को हैंड पेंटेड दीयों का सेट गिफ्ट कर सकते हैं. 

विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स का खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स

दिवाली पर मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स का आदान-प्रदान करना काफी आम है. ऐसे में आप बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स का छोटा-सा गिफ्ट बॉक्स तैयार कर सकते हैं. इसे खूबसूरत पैकेजिंग और रंगीन रिबन से सजाकर गिफ्ट करें. यह देखने में प्रीमियम लगेगा और सेहत के लिहाज से भी एक अच्छा ऑप्शन है. 

इंडोर प्लांट्स से दें हरियाली का तोहफा

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को गिफ्ट देना चाहते हैं, जिसे पेड़-पौधों से लगाव है तो इंडोर प्लांट्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और सक्यूलेंट्स जैसे छोटे पौधे कम बजट में आसानी से मिल जाते हैं. आप इन्हें खूबसूरत सिरेमिक या डिजाइनर गमले में लगाकर गिफ्ट कर सकते हैं. यह तोहफा लंबे समय तक आपके रिश्ते की याद दिलाता रहेगा. 

विज्ञापन

होम डेकोर आइटम्स भी हैं अच्छा ऑप्शन 

दिवाली के मौके पर हर कोई अपने घर को सजाना पसंद करता है. ऐसे में होम डेकोर आइटम्स गिफ्ट करना भी एक अच्छा आईडिया है. आप छोटे शोपीस, वॉल हैंगिंग, डिजाइनर फोटो फ्रेम, सजावटी ट्रे या आर्टिफिशियल फ्लावर पॉट खरीद सकते हैं. बाजार में ये चीजें अलग-अलग डिजाइन और बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं. 

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट से बनाएं खास यादें

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिया हुआ तोहफा दूसरों से थोड़ा अलग हो तो पर्सनलाइज्ड गिफ्ट चुन सकते हैं. इसके लिए आप फोटो फ्रेम, नाम लिखे हुए मग, कस्टमाइज्ड कुशन या फोटो वाला की-चेन गिफ्ट कर सकते हैं. ऐसे तोहफे भले ही छोटे हों, लेकिन इनके साथ जुड़ी यादें इन्हें खास बना देती हैं. आप अपने बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं. 

विज्ञापन

स्किन केयर और ब्यूटी गिफ्ट हैंपर

दोस्तों, बहनों या किसी खास महिला को गिफ्ट देने के लिए स्किन केयर और ब्यूटी हैम्पर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप इसमें लिप बाम, हैंड क्रीम, फेस मास्क, नेल पेंट और बॉडी लोशन जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. बाजार में छोटे-छोटे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के गिफ्ट सेट भी मौजूद हैं. आप उन्हें भी दिवाली पर देने के लिए खरीद सकते हैं. 

खूबसूरत कॉफी मग या कप सेट

अगर आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार को चाय और कॉफी पीने का शौक है तो उनके लिए खूबसूरत मग या कप सेट खरीद सकते हैं. आजकल बाजार में दिवाली थीम वाले मग, कोट्स लिखे हुए कप और खूबसूरत डिजाइन वाले सिरेमिक मग काफी पसंद किए जाते है.

विज्ञापन

हैंडमेड चॉकलेट्स और मिठाइयों का बॉक्स

दिवाली का त्योहार मिठाई के बिना अधूरा है. ऐसे में आप अपने करीबियों को हैंडमेड चॉकलेट्स, कुकीज या पारंपरिक मिठाइयों का बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं. इसे खूबसूरत पैकिंग में सजाकर देने से तोहफे की खूबसूरती और बढ़ जाएगी. अगर आप चाहें तो घर पर भी चॉकलेट्स या कुकीज तैयार करके गिफ्ट कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Festive Fashion: दिवाली पर साड़ी के साथ कैरी करें ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola