Diwali Decoration Ideas: सब के घरों में दिवाली की सफाई लगभग शुरू हो चुकी है। हर साल लोग दिवाली के मौके पर अपने घर को अलग-अलग तरीकों से सजाते हैं। ऐसे में नए-नए दिवाली डेकोरेशन आइडियाज की भी जरूरत होती है। वैसे तो घर में सजावट के कई सामान मौजूद रहते हैं, लेकिन कुछ अलग करने के लिए नए सामान की भी जरूरत होती है। साथ ही डेकोरेशन आइडियाज में जब कई आइडियाज में एक देखते हैं तब जाकर हमें एक पसंद आता है। यहां जानते हैं दिवाली डेकोरेशन के नए-नए आइडियाज…
फूलदान से करे सजावट
फूलदान दीवाली पर आपके घर के सजावट में चार चांद लगा सकता है। दिवाली पर गेंदा, गुलाब या कारनेशन से आप अपने घर को सजा सकते हैं। यह त्यौहार के माहौल को अच्छा और खुशबूदार बनाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
लालटेन से सजाएं घर
लालटेन का इस्तेमाल पुराने समय से होता आ रहा है। आजकल दिवाली पर लोग अपने घरों को घर को धार्मिक लुक देने के लिए आप देवी-देवताओं की तस्वीर वाले लालटेन का इस्तेमाल करते हैं। बाजारों में यह रंगीन लालटेन आसानी से मिलने लगे हैं। जिससे आप पूरे घर को रंगीन लालटेन से दिवाली वाला लुक दे सकते हैं।
जार से करें दिवाली पर सजावट
आज के समय में अतिरिक्त बोतलों और जार का उपयोग ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में आप इन कांच के जार के अंदर चावल और लाइटें भर कर इससे अपने घर की सजावट कर सकते हैं। आप इसका प्रयोग घर के बाहर भी दिवाली की सजावट के लिए कर सकते हैं।
शोपीस
देवी-देवताओं से संबंधित शोपीस दिवाली पर आपके घर की रौनक बढ़ा सकती है। इन शोपीस को सेंटर टेबल पर लाइटों के साथ रखकर सजा सकते हैं। साथ ही अगर आपका टेबल रंग सफेद है, तो शोपीस और भी आकर्षक दिख सकते हैं।
एलईडी-लाइट ग्लास मूर्तियां
एलईडी-लाइट ग्लास मूर्तियां अपने चमकीले रंगों से सभी को आकर्षित कर सकते हैं। इन मूर्तियों से आप अपने घर को नया लुक दे सकते हैं। एलईडी ग्लास मूर्तियां आपके घर को दिवाली लुक देने में आपकी मदद कर सकती हैं।
ये भी पढ़े- त्योहारों में नए बर्तन खरीदने की जगह पुरानों को बनाएं नया! Tomato Sauce से ऐसे करें साफ
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
40 mins agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
2 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
4 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
20 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
20 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
21 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
23 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines