त्योहारों में नए बर्तन खरीदने की जगह पुरानों को बनाएं नया! Tomato Sauce से ऐसे करें साफ

Copper Utensil Washing Tip: त्योहारों में घर की साफ-सफाई को आसान बनाने के लिए लोग कई प्रकार की हैक्स को ट्राई करते हैं। तांबे के पुराने या काले पड़े बर्तनों को चमकाने के लिए टोमैटो केचप वाली यह ट्रिक आपके बड़े काम आएगी। चलिए सीखते हैं बर्तन साफ करने का यह तरीका कैसे काम करता है।

Copper Utensil Washing Tip

Copper Utensil Washing Tip: देश में इस वक्त त्योहारों का जश्न चारों ओर है। हिंदू पर्वों से यह पूरा महीना सराबोर है। बात हिंदू त्योहारों की आती है तो पूजा-पाठ को कैसे भूल सकते हैं। हमारे घरों में पूजा के लिए या फिर खाना खाने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करना एक पुराना चलन है। लोग बाकी दिनों में ऐसा करें या ना करें लेकिन त्योहार या खास दिनों पर तांबे के बर्तन का इस्तेमाल जरूर करते हैं। इस धातु के बने बर्तन महंगे होते हैं, इसलिए हर बार नए बर्तन खरीदना संभव नहीं होता है। अक्सर लोग इन बर्तनों को खरीद लेते हैं लेकिन सिर्फ पूजा-पाठ के समय ही प्रयोग में लेते हैं। ऐसे में बर्तन पड़े-पड़े काले तो होंगे ही, इन्हें वापस नया जैसा बनाने के लिए क्या किया जाए? इसका जवाब आपको हमारी इस रिपोर्ट में मिल जाएगा।

विज्ञापन

टमाटर का सॉस चमकाएगा बर्तन!

जी हां, लगभग हर घर की रसोई में बच्चों से लेकर बड़ों तक का मनपसंद खट्टा-मीठा टोमैटो सॉस सिर्फ सैंडविच या पकौड़े के साथ खाने के लिए नहीं, बल्कि काले पड़े तांबे के बर्तनों को भी नया जैसा बना सकता है। दरअसल, टोमैटो केचप एसिडिक नेचर का होता है, जिस कारण इन बर्तनों की क्लीनिंग आसानी से हो जाती है।

विज्ञापन

कैसे साफ होंगे बर्तन?

टोमैटो केचप को अपने तांबे वाले बर्तनों पर डालकर, इसे 10 से15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पोंछ कर धो लें। अगर काले दाग ज्यादा गहरे हैं तो आप किसी ब्रश की मदद से इन्हें हल्का-हल्का रगड़ सकते हैं। ऐसा करने से तांबे के बर्तनों के ऊपर जमी गंदी लेयर आसानी से साफ हो जाती है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

स्टील और जले बर्तनों की भी सफाई करेगा केचप

अगर आपके स्टील के बर्तन जल गए हैं या फिर पुराने होने के कारण काले हो गए हैं तो भी टमाटर का सॉस इन्हें चमकाने में आपकी मदद करेगा। जले बर्तनों के लिए आप टमाटर सॉस की एक मोटी परत को बर्तन पर लगाकर कुछ देर या रात भर के लिए छोड़ सकते हैं। इसके बाद इन्हें सादे पानी से धो लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ