Diwali Decoration Ideas: दिवाली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि रोशनी, उम्मीद और सकारात्मकता का प्रतीक है. इस पावन अवसर पर घर को रौशन करने के लिए दीयों का विशेष महत्व होता है. आजकल बाजार में कई तरह के डेकोरेटिव दीये मिलते हैं, साथ ही वे काफी महंगे भी होते हैं. लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो घर पर ही आसान तरीकों से दीयों को सजाते हैं. अपनी रचनात्मकता से सजाए गए दीयों की बात ही कुछ और होती है. अगर आप भी इस दिवाली कुछ अलग और खास करना चाहते हैं, तो अपने पुराने या साधारण दीयों को नए अंदाज में सजाकर घर को रोशन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आइडियाज, जिन्हें आप इस बार आजमा सकते हैं.
दिवाली दिया डेकोर | Diwali Diya Decor
दिया लेयर स्टैंड
अगर आप कुछ सुंदर और अलग सा बनाना चाहते हैं, तो आप इस तरह का दिया स्टैंड बना सकते हैं. इसके लिए आप कई दीयों को आपस में चिपकाकर एक लेयर स्टाइल बना सकते हैं और उसे सुंदर तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं. यह दिखने में बेहद खास और क्रिएटिव लगता है.
मोती और शीशी से करें डेकोरेट
अगर आपके पास पुराने या नए दीये हैं, तो आप उन्हें मोती और शीशी (ग्लिटर) की मदद से सजा सकते हैं. यह डेकोरेशन काफी आकर्षक और रिच लुक देता है. गोटा पट्टी का इस्तेमाल करके भी आप इन्हें और खास बना सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली पर सोच रही हैं क्या पहनें? खरीदें ये ट्रेंडिंग ऑउटफिट्स, तीसरी ड्रेस जीत लेगी आपका दिल
लकड़ी के चम्मच से करें डेकोरेट
अगर आप कुछ सरल और सुंदर करना चाहते हैं, तो दीयों को कलर करके लकड़ी के चम्मच से कमल के फूल का आकार बना सकते हैं. जैसे कि कई वीडियो में दिखाया गया है, यह तरीका बहुत ही यूनिक और चमकदार लगता है.
पिस्ते के छिलके से करें डेकोरेट
अगर आपके घर में पिस्ता है, तो आप उसके छिलकों से दीयों को सजा सकते हैं. यह बिल्कुल अलग और नेचुरल लुक देता है. आप चाहें तो इसमें पोम-पोम का भी उपयोग कर सकते हैं.
दीयों को करें सिंपल कलर
अगर आप कुछ सिंपल और सोबर रखना चाहते हैं, तो केवल कलर पेंट की मदद से दीयों को सजा सकते हैं. फ्लोरल या जियोमेट्रिक डिजाइन बनाकर भी उन्हें स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली पर इन लटकनों से सजाएं घर का हर कोना, आसानी से बना सकते हैं ये Wall Hangings
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
2 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
3 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
3 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
5 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
6 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
6 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
7 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
10 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
10 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines