News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Diwali Trending Outfit Ideas: त्योहारों का मौसम जितना रौशन और खुशियों से भरा होता है, उतना ही फैशन को लेकर कन्फ्यूजन भी साथ लाता है. हर बार दिल करता है कि कुछ नया, कुछ हटके और ट्रेंडिंग पहनें लेकिन क्या? अगर आप भी इस बार अपने लुक को सबसे खास और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं लेकिन ये नहीं समझ आ रहा कि क्या पहने तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे फैशनेबल आउटफिट्स जो त्योहार की चमक के साथ आपकी पर्सनालिटी को भी और निखार देंगे. इसके साथ ही आपको काफी ज्यादा फैशनेबल भी बना देंगे.
शरारा सेट (Sharara Set) का फैशन फिर से लौट आया है. अगर आप भी कुछ अलग और सुंदर सा पहनने का सोच रही हैं तो इस बार आप शरारा सेट का चुनाव कर सकते हैं. जो कि आपको मार्केट में कई स्टाइलस के मिल जाएंगे.
आप अगर लहंगे जैसे लुक चाहते हैं लेकिन सिपल और ज्यादा हेवी न हो तो आप स्कर्ट कुर्ती सेट के साथ लॉन्ग स्कर्ट (Kurti and Skirt Set ) का चुनाव कर सकते हैं. जो कि बहुत ही सुंदर लगता है साथ ही आपके दिवाली लुक के लिए एकदम परफैक्ट है.
श्रग-प्लाजो और क्रॉप टॉप (Palazzo Crop Top Set) का काफी ज्यादा ट्रेंड है. अगर आप चाहें तो इस ड्रेस का चुनाव कर सकते हैं. जो कि दिखने में इंडो वेस्टर्न लुक देता है. साथ ही आपके दिवाली लुक के लिए एकदम बेस्ट है.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली पर इन लटकनों से सजाएं घर का हर कोना, आसानी से बना सकते हैं ये Wall Hangings
अनारकली सूट (Anarkali Suit) काफी समय में काफी चलन मे हैं. ये अपने में ही बहुत ही सुंदर लगते हैं. आप चाहें तो इसका भी चुनाव कर सकते हैं. साथ ही अपने लुक को और भी फैशनेबिल बना सकते हैं.
आपको अगर साडी पहनने की शौकीन हैं साथ ही आपको अगर साडी पहनना नहीं आता है तो आप रेडी टू वेयर साडी (Ready To Wear Saree) का चुनाव कर सकती हैं. जो कि बहुत ही सुंदर लगती है साथ ही लुक को और भी बडिया बना देती है.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली पर इस तरह चमकाएं चांदी के बर्तन और सिक्के, साफ करते ही दिखेंगे नए जैसे
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।