Diwali 2025: दिवाली पर इन लटकनों से सजाएं घर का हर कोना, आसानी से बना सकते हैं ये Wall Hangings

Diwali Handmade Decoration: दिवाली में घर को सजाना हो और लटकनों की बात न आए, तो डेकोरेशन ही अधूरी सी लगती है. अगर आप भी घर के हर कोने में रौनक डालना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि कैसे आप आसानी से घर पर ही वॉल हैंगिंग बना सकते है.

Diwali wall hanging ideas

घर की दीवारों को दें नया फेस्टिव लुक. Image Source Pinterest

Diwali Wall Hanging Decoration Ideas: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट बिना लटकनों के अधूरी सी लगती है. रंग-बिरंगी रोशनी, दीयों की जगमगाहट और फूलों की खुशबू के बीच अगर दीवारें खाली रह जाएं, तो सजावट का आकर्षण कुछ कम सा महसूस होता है. अगर आप भी चाहते हैं कि इस दिवाली आपका घर हर कोने से चमके और दीवारें भी रौनक से भर जाएं, तो क्यों न इस बार खुद के बनाए वॉल हैंगिंग्स से सजावट की जाए? ये न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं, बल्कि आपकी क्रिएटिविटी को भी निखार कर दर्शाते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और कम खर्चीले तरीके, जिनसे आप घर पर ही सुंदर वॉल हैंगिंग्स बना सकते हैं और अपने घर को एक नया, खास दिवाली लुक दे सकते हैं.

दिवाली वॉल हैंगिंग | Diwali Wall Hangings

पेपर दीया की बनाएं वॉल हैंगिंग

ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें घर सजाना बहुत पसंद होता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो आप पेपर के दीये के आकार में (Diya Wall Hanging) वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. ये देखने में बहुत सुंदर लगती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है.

कुल्हड़ से बनाएं हैंगिंग

अगर आपके घर में बचे हुए कुल्हड़ रखे हैं, तो आप उनकी मदद से भी वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले कुल्हड़ को सुंदर ढंग से सजाएं. फिर इसमें लटकन लगाएं. बस, आपकी कुल्हड़ वाली वॉल हैंगिंग तैयार है.

गोटा-पट्टी से बनाएं हैंगिंग

यह हैंगिंग (Gotta Patti Wall Hanging) बहुत सुंदर और थोड़ी हटकर लगती है, साथ ही यह इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है. अगर आप क्रिएटिविटी के शौकीन हैं, तो इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए आपको जूट की पट्टी, गोटा, सजावटी शीशे और मोतियों की जरूरत पड़ेगी.

आर्टिफिशियल फूल और मोतियों से बनाएं वॉल हैंगिंग

अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते, तो आर्टिफिशियल फूलों (Artificial Wall Hanging) और मोतियों से बनी वॉल हैंगिंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह बहुत आकर्षक भी लगती है.

नेट के कपड़े से बनाएं पोटली वाली हैंगिंग

अगर आपके घर में नेट का कपड़ा पड़ा है, तो आप उसे पोटली के आकार में काटकर एक खूबसूरत और कलरफुल हैंगिंग बना सकते हैं. यह देखने में काफी अनोखी लगती है और दीवारों पर बहुत सुंदर दिखती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ