हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान अंदर आने से पहले ही करने लगेंगे तारीफ

Main Gate Decoration Ideas: दिवाली का त्योहार हो तो मेन गेट की सजावट जरूर की जाती है. ऐसे में यहां जानिए घर के मेन गेट को किस तरह सजाया जा सकता है. इन सिंपल और सुंदर आइडियाज को आप भी ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन
दिवाली पर कैसे सजाएं मेन गेट, जानिए यहां. Image Credits - AI

Diwali Decoration: दिवाली आते ही घर की सजावट शुरू हो जाती है, लेकिन घर के अंदर से ज्यादा घर के बाहर की सफाई पर ध्यान दिया जाता है, खासतौर से घर के मुख्यद्वार की सजावट (Main Gate Decoration) देखी जाती है. घर में आने वाले और घर के पास से गुजरने वाले भी मेन गेट को देखते हुए ही जाते हैं. ऐसे में घर के मुख्य द्वार की खास सजावट करना बेहद जरूरी होता है. यहां जानिए किस तरह अपने घर के मेन गेट को आकर्षक बनाया जा सकता है और उसकी खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है. ये चुनिंदा डेकोरेशन आइडियाज काम आएंगे.

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, पूजा में नए जैसे दिखेंगे प्लेट-कटोरी

घर के मेन गेट की कैसे करें सजावट | How To Decorate Main Gate

फूलों का तोरण लगाएं

विज्ञापन

घर के मेन गेट को फूलों के तोरण से सजाया जा सकता है. त्योहार में फूलों का तोरण बेहद खूबसूरत लगता है और फ्रेश वाइब्स देता है. दरवाजे पर आप मोतियों वाला तोरण या बाजार से खरीदा गया चमचमाता तोरण भी लगा सकते हैं.

दरवाजे के आस-पास लाइट वाली लड़ियां

विज्ञापन

रोशनी के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा होता है. ऐसे में घर के दरवाजे के आस-पास लाइट वाला तोरण लगाया जा सकता है. दरवाजे के फ्रेम पर पीली रोशनी वाली लाइट अच्छी लगेगी. इस बात का ध्यान रखें कि आप बहुत ज्यादा रंगबिरंगी लाइटों से दरवाजा ना सजाएं, यह टैकी लग सकता है.

दरवाजे के पास रखें सजावटी दीये

विज्ञापन

दरवाजे के पास हर समय तेल वाले दीये जलाना मुश्किल होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हवा चलने या लोगों के आस-पास से गुजरने पर दीये बुझ सकते हैं. ऐसे में आर्टिफिशियल लाइट वाले दीये जलाए जा सकते हैं. ये देखने में सुंदर भी लगते हैं और पूरे त्योहार इनका इस्तेमाल किया जा सकता है.

खूबसूरत रंगोली बनाएं

विज्ञापन

घर के मेन गेट के सामने खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकती है. रंगोली पूरे एंट्रेंस का लुक निखार देती है. अगर रंगोली बनाने का समय ना हो तो रंगोली वाला स्टिकर भी लगाया जा सकता है.

सुंदर पौधे लगा सकते हैं

विज्ञापन

घर के मेन गेट पर सुंदर पौधे लगाए जा सकते हैं. दरवाजे के दोनों तरफ डेकोरेटिव प्लांट्स लगाए जा सकते हैं. पौधों के आस-पास सजावट भी की जा सकती है, पौंधों के पास सुंदर लड़ियां या फेयरी लाइट्स भी लगा सकते हैं.

डेकोरेटिव नेम प्लेट लगाएं

विज्ञापन

घर के मेन गेट पर नई डेकोरेटिव नेम प्लेट लगाई जा सकती है. इस नेम प्लेट पर फूल, बेल या कोई और सुंदर डिजाइन हो सकता है. आप वुडेन, मेटल या रेजिन वाली नेम प्लेट लगाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें – इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई, खाने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola