Pooja Utensils Cleaning Tips: तांबे के बर्तन न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि ये समय के साथ ऑक्सीकरण (oxidation) के कारण काले या हरे रंग के हो जाते हैं, जिससे इनकी सुंदरता फीकी पड़ जाती है. अक्सर पूजा के दौरान उपयोग होने वाले बर्तनों में तेल, सिंदूर, हल्दी आदि के दाग लग जाते हैं, जो सामान्य सफाई से नहीं हटते. ऐसे में केवल रगड़ने से काम नहीं चलता, बल्कि सही तरीकों और सही सामग्री का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है. अगर आप भी पूजा के बर्तनों को आसानी से चमकाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे आसान उपाय जिनसे आप उन्हें नया जैसा बना सकते हैं.
पूजा के बर्तन इस तरह करें साफ | Tips To Clean Pooja Utensils
पानी में मिलाएं ये चीजें
अगर आप बर्तनों को चमकाना चाहते हैं और दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप पानी में कुछ चीजें मिलाकर एक लिक्विड क्लीनर तैयार कर सकते हैं.
- नींबू का रस – 2 चम्मच
- नमक – 1 चम्मच
- सिरका – 2 चम्मच
- लिक्विड डिश वॉश – 1 चम्मच
- पानी – आवश्यकतानुसार
सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें जब तक झाग न बनने लगे. अब एक-एक करके पूजा के बर्तनों को इस लिक्विड में डुबोकर साफ करें. कुछ ही देर में आपके बर्तन न केवल साफ हो जाएंगे बल्कि उनमें नई चमक भी आ जाएगी.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली पर घर आए मेहमानों को देना चाहते हैं गिफ्ट? ये हैम्पर्स हैं आपके लिए बेस्ट
बेकिंग सोडा और सिरका का कमाल
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए बर्तनों को साफ करना चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा और सिरका का उपयोग करें.
एक कटोरी में बेकिंग सोडा और सिरका डालें. मिश्रण झाग बनाना शुरू करेगा. अब इसमें पूजा के बर्तनों को कुछ समय के लिए डुबो दें और फिर ब्रश या स्क्रबर से हल्के हाथों से साफ करें. यह उपाय तांबे के बर्तनों की पुरानी परत और दाग को हटाने में बेहद कारगर होता है.
टिप
साफ करने के बाद बर्तनों को सूखे कपड़े से पोंछें और किसी सूखी जगह पर रखें ताकि फिर से नमी न लगे.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: घर पर दिवाली पार्टी का कर रहे हैं प्लान? शामिल करें ये चीजें यादगार बन जाएगा खुशियों का त्योहार
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
11 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
12 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
16 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
16 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
17 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
18 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
20 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines