News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Diwali Gifts Ideas: दिवाली खुशियों और रौशनी का त्योहार है. इस दिन सिर्फ घर को सजाने और मिठाइयां खाने का ही नहीं, बल्कि अपनों को खास महसूस कराने का भी मौका होता है. इसीलिए बहुत से लोग दिवाली के मौके पर अपने घर आने वाले मेहमानों को उपहार (गिफ्ट) देते हैं. अगर आप भी इस बार अपने मेहमानों को कोई खास और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे दिवाली गिफ्ट आइडियाज जिनसे आप अपने रिश्तों में और भी मिठास भर सकते हैं.
त्योहारों पर मिठास बांटने से बेहतर क्या हो सकता है? आप सुंदर पैकिंग (Dry Fruit Hamper) में ड्राय फ्रूट्स, मिठाइयों या चॉकलेट्स का हैंपर बना सकते हैं. या तो बाहर से ले सकते हैं. ये हर उम्र के लोगों को पसंद आता है.
सुगंधित मोमबत्तियां (Scented Candles) या अरोमा डिफ्यूजर दिवाली जैसे त्योहार के लिए एक बहुत ही एलिगेंट और सुकूनदायक गिफ्ट हो सकता है. ये घर की खुशबू और वातावरण दोनों को खास बना देते हैं. इसके साथ ही दिखने में भी काफी सुंदर लगती है.
आप चाहें तो फोटो फ्रेम, मग, कुशन, या वॉल डेकोर जैसी चीजों को पर्सनलाइज (Personalisied Gift) करके गिफ्ट कर सकते हैं. इन पर नाम, फोटो या कोई खास मैसेज छपवाकर आप इसे एक यादगार उपहार बना सकते हैं. जो कि हर किसी को पसंद आएगा.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली पूजा के लिए लेना चाहते हैं कुर्ता? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन दिखते ही, लेने का हो जाएगा मन
आजकल बहुत से लोग गार्डनिंग (Home Decor Gifts) पसंद करते हैं. आप छोटे-छोटे प्लांट्स, सुकुलेंट्स या हैंडमेड डेकोर आइटम्स गिफ्ट कर सकते हैं. जो कि आपके घर की शोभा को बढ़ाते हैं.
आप चाहें तो दिवाली पर लोकल आर्ट या हैंडमेड गिफ्ट (Handmade Gifts) जैसे मिट्टी के दीये, हैंडक्राफ्टेड पूजा थाली, या कैंडल होल्डर्स का चुनाव कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली पर रंग-बिरंगी झालर नहीं, इन ट्रेंडिंग लाइटों से करें घर की सजावट
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।