Diwali 2025: घर पर दिवाली पार्टी का कर रहे हैं प्लान? शामिल करें ये चीजें यादगार बन जाएगा खुशियों का त्योहार

Diwali Party: ऐसे बहुत से लोग हैं जो दिवाली से पहले घर पर या बाहर कहीं पार्टी का आयोजन करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और अपने त्योहार को यादगार बनाना चाहते हैं,
तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं.

diwali party ideas

इन 5 आसान टिप्स से बढ़ाएं मस्ती और यादें. Image Source Social Media

Diwali Party Ideas: दिवाली सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, मेल-मिलाप और जश्न का पूरा सिलसिला होता है. अक्सर लोग दिवाली से पहले या उसके आस-पास अपने घर पर या बाहर किसी खास पार्टी का आयोजन करते हैं ताकि अपनों के साथ मिलकर इस त्योहार की रौनक को दोगुना किया जा सके. अगर आप भी इस बार दिवाली पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपका जश्न सबके लिए यादगार बन जाए, तो आइए जानते हैं कुछ आसान और क्रिएटिव टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपनी दिवाली पार्टी को बना सकते हैं और भी खास और मजेदार.

विज्ञापन

पार्टी को मजेदार बनाने के लिए टिप्स | Diwali Party tips

कार्ड गेम्स को करें शामिल

दिवाली पर कार्ड खेलना (Card Game) शुभ माना जाता है. आप पार्टी में पैसे या कॉइन्स के साथ कार्ड गेम रख सकते हैं.
अगर पारंपरिक कार्ड गेम नहीं खेलना आता, तो UNO या अन्य मस्तीभरे कार्ड गेम भी शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े दोनों एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर से बढ़ाएं मस्ती

पार्टी में म्यूजिकल चेयर (Musical Chair) जैसे फन गेम का आयोजन करें. इसे सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं. आप चाहें तो विजेताओं को छोटे-छोटे इनाम भी दे सकते हैं, जिससे माहौल और भी मजेदार हो जाएगा.

पॉटलक फन से शेयर करें स्वाद

आजकल पॉटलक पार्टी (Potluck Fun) का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. इसमें हर मेहमान अपने घर से एक डिश बनाकर लाता है. इससे पार्टी होस्ट पर दबाव नहीं पड़ता और सभी लोग अलग-अलग व्यंजन का स्वाद भी ले पाते हैं.

विज्ञापन

डांस पार्टी बनाएं पार्टी की जान

कोई भी पार्टी डांस के (Dance Party) बिना अधूरी है. आप अपनी दिवाली पार्टी में डिम लाइट्स, लैंप्स और अच्छे म्यूजिक सिस्टम के साथ बॉलीवुड गानों की धुन पर सबको थिरकने का मौका दें. इससे पार्टी का मूड पूरी तरह फुल ऑन हो जाएगा.

विज्ञापन

ड्रेस कोड से बढ़ाएं एक्साइटमेंट

ड्रेस कोड (Dress Code) पार्टी में एक अलग ही उत्साह भर देता है. आप पार्टी में ट्रेडिशनल ड्रेस कोड रख सकते हैं जैसे एथनिक वियर, या थीम-बेस्ड ड्रेस. इससे सभी लोग एक जैसा दिखेंगे और फोटोज भी शानदार आएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ