Diwali 2026 Rangoli Designs: दीपावली का त्योहार पूजा, दीयों और सजावट के बिना अधूरा होता है. परिवार के साथ पूरे घर को सजाना और साथ मिलकर रंगोली बनाना दीपावली के पर्व को पूरा करता है. ऐसे में इस दीपावली घर में नई तरह की रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां दिए रंगोली डिजाइन्स से आइडिया ले लीजिए. यहां आपके लिए रंगोली के बेहद ही खूबसूरत डिजाइन दिए गए हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इन रंगोली डिजाइन को देखकर आप भी अपने घर-आंगन में रंगोली बना सकते हैं. ये फ्लोरल, ट्रेंडी और ट्रेडिशनल डिजाइन सभी को बेहद पसंद आएंगे.
यह भी पढ़ें –Diwali Rangoli Designs: कभी नहीं देखी होगी इतनी खूबसूरत रंगोली, दिवाली पर चार-चांद लगा देंगे ये लेटेस्ट डिजाइन
दीपावली के लेटेस्ट रंगोली डिजाइन | Latest Rangoli Designs For Diwali
दीपावली पर यह गुलाबी फूलों वाली रंगोली बनाई जा सकती है. गुलाब के फूलों वाला यह पैटर्न बेहद यूनिक है और देखने में बेहद खूबसूरत भी. इस रंगोली को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप पंखुड़ियों पर अच्छे से डिटेलिंग दें.
दीयों से सुसज्जित इस रंगोली को भी घर में बनाया जा सकता है. कमल के फूलों वाली इस रंगोली का डिजाइन भी बेहद खास है. इसे बनाने में आपको बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगेगा. आप चाहे तो इस रंगोली को छोटा या बड़ा जैसा चाहे बना सकते हैं.
घर के आंगन में बनाने के लिए रंगोली का यह डिजाइन (Easy Rangoli Design) भी अच्छा रहेगा. इस रंगोली का रंग भी बेहद अलग है. पीला. हरा, गुलाबी, नीला और नारंगी समेत लाल और सफेद रंग से इस रंगोली को तैयार किया गया है. आपके पास अलग-अलग रंग रखे हों तो इस रंगोली को बना सकते हैं.
घर के मेन गेट पर बनाने के लिए यह रंगोली (Main Gate Rangoli) डिजाइन अच्छा रहेगा. अर्धचंद्र वाली इस रंगोली का डिजाइन भी शानदार है. इस रंगोली को बनाने के लिए आप अपनी पसंद के कोई भी रंग चुन सकते हैं. डार्क की जगह पर लाइट रंगों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
अगर बहुत बड़ी रंगोली बनाने का मन नहीं है तो दीवार के कोने या सीढ़ियों पर यह रंगोली बनाई जा सकती है. इस रंगोली पैटर्न से घर का कोना-कोना खूबसूरत नजर आता है.
यह भी पढ़ें – दिवाली पर देना है अपनों को सरप्राइज तो मंगवा लीजिए ये गिफ्ट्स, तुरंत ऑनलाइन भी कर सकते हैं ऑर्डर
संबंधित खबरें
कैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
17 mins agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
3 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
19 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
21 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
23 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines