---विज्ञापन---

Diwali शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं? घर की सजावट के लिए इन 10 चीजों को खरीदना न भूलें

Diwali 2024: दिवाली पर घर की सजावट की जाती है। इसके लिए लोग बाजार से अट्रैक्टिव चीजें खरीदते हैं ताकि सजावट में कोई कमी न रह सके। मगर फिर भी, हम दिवाली शॉपिंग करते समय हम कुछ न कुछ खरीदना भूल ही जाते हैं। इसलिए हम आपको एक लिस्ट दे रहे हैं जिसमें घर की सजावट से जुड़ी 10 जरूरी चीजें शामिल हैं।

---विज्ञापन---

Diwali 2024: दिवाली, खुशियों का त्योहार है। इस दिन हर किसी को अपने घर को वाइब्रेंट, अट्रैक्टिव और फेस्टिव लुक देना होता है। कहते हैं कि दिवाली पर घर की सजावट से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जो अपने साथ खुशियां और समृद्धि लाती हैं। दिवाली के दिन लोग सजावट के जरिए पूरे साल की कसर एक ही बार में निकाल लेते हैं। जो लोग शायद रोज सफाई करने से भी कतराते हैं, दिवाली के लिए घर की रौनक बढ़ाने में जुट जाते हैं। घर की सजावट के लिए हमें कई चीजों की जरूरत होती हैं। मगर दिवाली के कामों में व्यस्त लोग शॉपिंग पर जाते समय बाकी चीजें तो खरीद लेते हैं लेकिन सजावट का सामान खरीदते समय अक्सर कुछ न कुछ भूल जाते हैं। आपकी इस समस्या का समाधान है सजावट के सामान की लिस्ट होना। आइए हम आपको ऐसी ही 10 सजावट से जुड़ी चीजों की एक लिस्ट के बारे में बताते हैं, यह लिस्ट निश्चित ही आपकी मदद करेगी।

घर की सजावट में जरूरी हैं ये 10 चीजें

1.दीये और मोमबत्तियां

---विज्ञापन---

दीये दिवाली की सबसे मुख्य चीज हैं। मिट्टी से बने ये पारंपरिक तेल के दीये अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक होते हैं। आप मिट्टी वाले दियों के साथ कुछ चमकीले, रंगीन और फैंसी डिजाइन की मोमबत्तियों भी खरीद सकते हैं। यह दिवाली की रात को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है।

2. लाइट्स और LED स्ट्रिंग लाइट्स

---विज्ञापन---

स्ट्रिंग लाइट्स किसी भी जगह को जादुई और आकर्षक बना देती हैं, फिर चाहे वह घर के अंदर हो या बाहर। अपने घर को रोशन करने के लिए सितारों, फूलों या यहां तक कि पारंपरिक पैटर्न जैसी विभिन्न पैटर्न की में LED स्ट्रिंग लाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपके पास ये नहीं हैं तो शॉपिंग के वक्त इन्हें भी बाजार से जरूर खरीद लें। हर साल इन लाइटों के नए-नए डिजाइन भी मिलते हैं।

Diwali shopping 2024

Photo Credit- Meta AI

---विज्ञापन---

3. रंगोली डिजाइन

दिवाली के लिए आपको अपने मेन गेट पर एक रंगीन रंगोली बनानी चाहिए। रंगीन पाउडर, फूलों की पंखुड़ियों या यहां तक कि चावल से बनी रंगोली पॉजिटिव और शुभ मानी जाती है। अगर आपके पास समय कम है, तो बाजार में बिकने वाली पहले से तैयार रंगोली स्टिकर खरीद सकते हैं। अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है और बनाना चाहते हैं तो रंगोली स्टेंसिल और रंग जरूर खरीद लें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

4. तोरण (Door Hanging)

---विज्ञापन---

दिवाली पर तोरण लगाना शुभ माना जाता है। फूलों, मोतियों या कपड़े से बने सजावटी हैंगिंग बाजार में कई डिजाइनों में मिलती हैं। इन्हें देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए दरवाजों पर लगाया जाता है। अगर आप पारंपरिक तोरण बनाना चाहते हैं तो गेंदे के फूलों से लेकर आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें भी बाजार से जरूर खरीद लें। अगर आपको मोतियों, सितारों वाले डिजाइन के या फिर फेस्टिव लुक देने वाले तोरण पसंद हैं तो बाजार से बनी बनाई तोरण भी खरीद सकते हैं।

5. फ्लोटिंग कैंडल के साथ ग्लास बाउल

---विज्ञापन---

दिवाली पर सजावट के लिए फ्लोटिंग कैंडल भी यूज की जाती है। इसलिए, आप कैंडल, फूलों की पंखुड़ियां, रंग, इसेंशियल ऑयल और रंग-बिरंगे स्टोन्स खरीदना ना भूलें। अगर आपके पास कांच का कटोरा नहीं है तो उसे भी जरूर खरीद लें। इससे लिविंग रूम की शोभा बढ़ जाती है।

6. पेपर लालटेन- कंदील (Paper Lanterns)

---विज्ञापन---

कंदील, दिवाली की सजावट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पेपर लालटेन बालकनी, खिड़कियों या पेड़ों से लटकाया जा सकता है। ये अलग-अलग आकार और रंगों में मिलते हैं। आजकल इनमें LED लाइटों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इन्हें भी घर की सजावट के सामान के साथ जरूर खरीद लें। ये लालटेन पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद रहती हैं।

7. दिवाली थीम वाले कुशन और कपड़े

---विज्ञापन---

दिवाली थीम वाले चमकीले कुशन, बेडशीट और टेबल मैट के साथ अपने लिविंग रूम या बेडरूम को फेस्टिव लुक दें। आप मैरून, गोल्डन और रॉयल ब्लू जैसे रंगों के बने एथनिक डिजाइन वाले जिनमें शीशे की कारीगरी की गई हो, ऐसी चीजें खरीद सकती हैं। टिप: एथनिक कढ़ाई, मिरर वर्क या दीये और आतिशबाजी के रूपांकनों वाले कुशन देखें।

diwali shopping 2024

phot credit- meta ai

---विज्ञापन---

8. फूल

दिवाली की सजावट में ताजे फूलों की माला जरूरी होती है। पीले और नारंगी रंग के फूल समृद्धि और पॉजिटिविटी का प्रतीक होते हैं। इनका काम पूजा में तो होता ही है, साथ ही आप उन्हें दरवाजों, खिड़कियों पर लटका सकते हैं या अपने मंदिर के कमरे की सजावट कर सकते हैं। टिप: अगर ताजे फूल ज्यादा नहीं ले पा रहे हैं तो आप प्लास्टिक गेंदे की माला से घर की सजावट कर सकते हैं। ये ज्यादा लंबे समय तक भी टिकते हैं।

---विज्ञापन---

9. वॉल हैंगिंग और फोटो फ्रेम

पारंपरिक वॉल हैंगिंग या देवताओं और दीये और पटाखों जैसे दिवाली के प्रतीकों की छवियों वाली कई कलाकृतियां बाजार में मिलती हैं। आप इनसे घर की दीवारों की सजावट कर सकते हैं। दीवाली के मौके पर बाजार में लटकने वाली भी कई सुंदर-सुंदर चीजें मिलती हैं। इनसे घर की रौनक और बढ़ जाती है।

---विज्ञापन---

10. सुगंधित मोमबत्तियां

दिवाली में घर की सजावट के साथ एक खुशबू होना भी जरूरी है। इनके इस्तेमाल से त्योहार का माहौल और ज्यादा बेहतर हो जाएगा। दिवाली में अधिकतर लोग घर की सफेदी करवाते हैं और इस दिन बच्चे पटाखे जलाते हैं जिनसे बारूद की महक घर में भी फैल जाती है, ऐसे में घर को सुगंधित करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप सेंटेड कैंडल और एयर फ्रेशनर खरीद सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2024 08:09 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola