Diwali पर नमकीन-मिठाई और जंक फूड से खराब नहीं होगी तबीयत! डाइट में करें ये बदलाव नहीं पड़ेंगे बीमार

Diwali 2024: त्योहारों के समय लोगों का खान-पान बिगड़ जाता है। दिवाली के समय बाहर पॉल्यूशन की मात्रा भी बढ़ जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी कमजोर होना तय है। कमजोर इम्यूनिटी से इंसान जल्दी बीमार होता है। हम आपको कुछ ऐसे सिंपल तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से फेस्टिवल सीजन में भी आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी।

Diwali पर नमकीन-मिठाई और जंक फूड से खराब नहीं होगी तबीयत! डाइट में करें ये बदलाव नहीं पड़ेंगे बीमार

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Diwali 2024: देश में इस वक्त त्योहारों का मौसम चल रहा है। अगले हफ्ते दिवाली आ जाएगी और फिर भैयादूज। इसके साथ-साथ इस समय दिल्ली और नोएडा के आस-पास के इलाकों में पराली के धुएं ने भी लोगों को दम घोट रखा है। ऐसे में इम्यूनिटी का कमजोर होना स्वाभाविक है। इम्यूनिटी वीक होने से इंसान बीमारियों के घेरे में तुरंत आने लगता है, फेस्टिवल सीजन में तो वैसे भी खाना-पीना खराब हो जाता है। मिठाइयों और त्योहारी पकवानों से पाचन आदि की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे बचने के लिए हम आपको कुछ टिप्स दे रहें हैं, जिनकी मदद से त्योहारों में भी आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहती है।

विज्ञापन

दिवाली से पहले इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

1. विटामिन-C- इम्यूनिटी के लिए सबसे जरूरी होता है विटामिन-सी। इस तत्व की मदद से कोरोना जैसी बीमारियों को भी हराया जा सकता है। विटामिन-सी के लिए आपको संतरा, नींबू या आंवला जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा।

विज्ञापन

2. विटामिन-A- इस विटामिन से पाचन क्रिया मजबूत होती है। विटामिन-ए खाने से रेस्पिरेट्री इंफेक्शन को भी कम किया जा सकता है। विटामिन-A के लिए गाजर, पालक और सीताफल जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

3. विटामिन-E- विटामिन-ई से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी नहीं होती है। इस विटामिन के कम होने से मांसपेशियों में दर्द और तनाव बढ़ता है। त्योहार में हर कोई सेलिब्रेशन में थक जाता है या फिर स्ट्रेस में आ जाता है, इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में नट्स और सीड्स को शामिल कर सकते हैं।

4. प्रोबायोटिक्स- ये गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आपकी गट हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। गुड बैक्टीरिया मजबूत इम्यूनिटी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं। प्रोबायोटिक्स के लिए दही, अचार या फिर फर्मेंटेड फूड्स को खा सकते हैं।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

5. विटामिन-D- इम्यूनिटी के लिए खाने के साथ-साथ आपको वातावरण का सहारा भी लेना होगा। अच्छे वातावरण से अर्थ है धूप का। हालांकि, विटामिन-डी के लिए खाने-पीने की चीजों को भी डाइट में जोड़ा जा सकता है लेकिन इसके लिए धूप सबसे ज्यादा फायदेमंद और असरदार होती है।

विज्ञापन

6.जिंक- जैसे अन्य तत्व जरूरी हैं, ठीक उसी प्रकार जिंक (Zinc) है। इसकी कमी से इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है। जिंक की कमी होने से त्वचा रूखी होने लगती है। इसकी कमी से बालों के झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। दिवाली के समय मौसम बदलता है, जिससे स्किन ड्राई होने लगती है। इस तत्व की कमी से यह समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है। इसके अलावा, जिंक हमें संक्रमण से भी बचाता है। जिंक के लिए मांसाहारी लोग मछली और चिकन का सेवन कर सकते हैं। वहीं, शाकाहारी लोग दालों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

7. हाइड्रेशन- इम्यूनिटी के लिए शरीर में हाइड्रेशन होना जरूरी है। इसके लिए आप इन दिनों पानी पीने में कमी ना करें। साथ ही एक्स्ट्रा हाइड्रेशन के लिए फलों का सेवन बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ