Health Tips: महिलाएं कई बार अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रख पाती हैं, जिसके चलते उनका पूरा परिवार इस बात से प्रभावित होती है। एक भी महिला बीमार पड़ती है तो पूरा घर अस्त व्यस्त हो जाता है। आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण उनकी दिनचर्या तो बिगड़ ही रही है, साथ ही शरीर में कई सारे बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी दिनचर्या का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप भी कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज के समय में महिलाएं किन-किन बीमारियों का शिकार हो रही हैं।
अचानक वजन बढ़ान
बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड के कारण महिलाएं मोटापे का शिकार हो रही हैं। फास्ट फूड, जंक फूड और तली-भुनी चीजें खाने से उनका वजन बढ़ जाता है। वर्कआउट में कमी के कारण महिलाओं में मोटापे की समस्या हर रोज बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही डायबिटीज, बीपी और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत
हार्मोनल प्रॉब्लम
खराब लाइफस्टाइल के कारण सबसे ज्यादा असर महिलाओं के हारमोंस पर पड़ता है। सही समय पर भोजन न करना और नींद की कमी की वजह से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है। इससे महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, पीसीओएस जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही इसका असर महिलाओं के प्रजनन क्षमता और उनकी त्वचा पर नजर आता है।
स्ट्रेस और डिप्रेशन का शिकार
आज के समय में ज्यादा महिलाएं नौकरियां करती हैं जिसके कारण उन्हें अपना घर और ऑफिस दोनों ही संभालना पड़ता है। जिस वजह से कई बार वह अपने हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाती है और अधिक जिम्मेदारियां के कारण तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। इसके साथ ही उनके शरीर को अच्छी नींद की जरूरत होती है जो वह पूरा नहीं कर पाती। अगर आप इन बीमारियों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करते हुए योग और एक्सरसाइज जरूर करें।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
2 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
17 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
20 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
22 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
23 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines