Dimak Ke Gharelu Upay: दीमक छोटे-छोटे कीड़े होते हैं जिनका खाना लकड़ी है. घर में अगर दीमक आ जाए तो लकड़ी के फर्नीचर को अंदर ही अंदर से खोखला करने लगती है. ये कीड़े आपकी सुंदर अलमारी से लेकर मेज और डाइनिंग टेबल तक को कब चट कर जाएंगे आपको पता भी नहीं चलेगा. ऐसे में अगर लकड़ी खोखली होती नजर आए या एक दीमक (Termites) भी दिख जाए तो तुरंत कुछ घरेलू उपाय आजमाकर इन दीमक (Deemak) का खात्मा किया जा सकता है. यहां आपके लिए घर की ही चीजों से दीमक भगाने का कमाल का तरीका दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – कहीं समय से पहले बूढ़ा तो नहीं हो रहा आपका दिमाग? शरीर देता है ये 5 चेतावनी संकेत
दीमक भगाने के घरेलू उपाय
नमक और गर्म पानी
गर्म पानी में नमक डालकर दीमक पर छिड़का जाए तो यह घोल दीमक के शरीर से नमी को सोख लेता है और वह जिंदा नहीं रह पाते हैं. इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर दीमक वाली लकड़ी के छेद में डालें.
नीम का तेल
नीम के तेल में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. यह दीमक को बढ़ने से रोकता है और उनकी तादाद को कम करता है. ऐसे में दीमक को भगाने के लिए नीम के तेल को पानी में मिलाकर या सीधा नीम के तेल को दीमक पर छिड़का जा सकता है.
सफेद सिरका और नींबू
दीमक मारने का एक और जबरदस्त नुस्खा है सफेद सिरका और नींबू (Lemon Juice) का इस्तेमाल. इस नुस्खे को आजमाने के लिए आधा कप सफेद सिरका लेकर उसमें 2 नींबू का रस निचोड़ें. इसे दीमक वाली जगह पर छिड़क दें. दीमक मर जाती है.
सबसे बेस्ट है धूप दिखाना
फर्नीचर को अगर धूप दिखाई जा सकती है तो जरूर दिखाएं. दीमक अंधेरे और नमी में पनपने वाले कीड़े हैं. ऐसे में अगर लकड़ी को धूप दिखाई जाए तो उसके अंदर बैठे दीमक मर जाते हैं. आपको 3 से 4 घंटों तक दीमक को कड़ी धूप दिखानी होगी.
लहसुन और लौंग का पेस्ट
दीमक को मारने के लिए लहसुन और लौंग का पेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है. लहसुन और लौंग को पीसकर लकड़ी पर लगा सकते हैं या इनका रस निचोड़कर लकड़ी पर छिड़का जा सकता है.
लाल मिर्च पाउडर
कीड़ों पर लाल मिर्च पाउडर छिड़का जाए तो उनका दम घुटने लगता है और वे मर जाते हैं. दीमक पर भी यह नुस्खा आजमाया जा सकता है. जहां भी दीमक लगी हो वहां लाल मिर्च पाउडर का पेस्ट लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बच्चों को लू से कैसे बचाएं? डॉक्टर ने बताया AC की हवा कैसी रखें, क्या खिलाएं और कितना पिलाएं पानी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
58 mins agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
3 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
3 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
4 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
5 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
8 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
9 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
9 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
11 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines