बच्चों को लू से कैसे बचाएं? डॉक्टर ने बताया AC की हवा कैसी रखें, क्या खिलाएं और कितना पिलाएं पानी
Bache Ko Loo Se Kaise Bachaye: गर्मियों के मौसम में बच्चे भी तेजी से लू की चपेट में आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए बच्चे को लू से बचाने के लिए क्या करें.

Heatstroke Prevention: गर्मियों के मौसम में गर्म तपतपाती हवाएं लू कहलाती हैं. इस लू की चपेट में आते ही तबीयत बिगड़ने लगती है. नन्हे-मुन्हे भी लू की चपेट में तेजी से आते हैं. ऐसे में माता-पिता को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि बच्चे को लू ना लग जाए. इसी बारे में बताते हुए ओनकोलॉजिस्ट डॉ. वर्तिका विश्वानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बच्चों को लू से बचाने के लिए क्या करें.
हाइड्रेशन का रखें ध्यान
2 / 8डॉक्टर की सलाह है कि बच्चा पानी मांगे उससे पहले ही उसे पानी पिलाएं. बच्चे को लू से बचाने के लिए शरीर में पानी की कमी होने से बचाना जरूरी है. बच्चे को नारियल पानी और नींबू पानी वगैरह भी दें.
बच्चे के पेशाब पर रखें नजर
3 / 8गर्मियों में बच्चे के पेशाब से भी लू का पता चल सकता है. अगर बच्चा दिनभर में 5 से 6 बार पेशाब करता है तो सही है. लेकिन, अगर इससे कम कर रहा है और पेशाब का रंग गहरा दिख रहा है तो यह चिंता की बात हो सकती है.
AC की हवा कैसी हो
4 / 8बच्चे के लिए AC बुरा नहीं है. बस इस बात का ध्यान रखें कि AC का तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस पर रखना है और AC की सीधी हवा बच्चे को ना लगे यह सुनिश्चित करना है.
कपड़े कैसे पहनाएं
5 / 8बच्चे को ढीले और कंफर्टेबल कॉटन के कपड़े पहनाएं. बच्चे के लिए फैशन से ज्यादा जरूरी वेंटिलेशन है.
बच्चे को पाउडर लगाएं या नहीं
6 / 8डॉक्टर की सलाह है कि अगर आप बच्चे को पाउडर लगाते हैं तो पाउडर लगाना बंद कर दें क्योंकि इससे शरीर के पोर्स बंद होने लगते हैं.
धूप से कैसे बचाएं
7 / 8कोशिश करें कि बच्चा कम से कम बाहर निकले. खासतौर से बच्चे को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर ना भेजें. अगर बच्चा 6 महीने से बड़ा है तो उसे जिंक या टाइटेनियम बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं.
खाने का रखें ध्यान
8 / 8गर्मियों के मौसम में खाना तेजी से खराब होता है. ऐसे में बच्चे को घर का बना ताजा खाना खाने के लिए दें. बहुत देर से रखे हुए कटे हुए फल या बाहर रखा हुआ खाना बच्चे को ना दें. यह भी पढ़ें - हाई सोडियम से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानिए Sodium से भरपूर किन चीजों को डाइट से बाहर करना है जरूरी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















