हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हेयर मास्क या कंडीशनर में क्या है आपके बालों के लिए सही? जानिए आपने बालों के लिए कौन से प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

Hair Secret: क्या आप भी नहीं जानते कि किन बालों पर कंडीशनर और हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जाता है? आइए इस स्टोरी में हम आपको दोनों प्रोडक्ट के इस्तेमाल को लेकर असल अंतर बताएं, ताकि आप अपने बाल की हालत के अनुसार सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सके.

विज्ञापन
हेयर मास्क या कंडीशनर बालों के लिए क्या सही? (Image: AI/ Pexels)

बालों की देखभाल हर कोई चाहता है, लेकिन झड़ते, रूखे, बेजान बाल आज एक आम समस्या बन गए हैं. हर तरफ लोग बालों को लेकर परेशान है, जिससे राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट और महंगे हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं.  इसके अलावा आमतौर पर लोग कंडीशनर या फिर हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग बालों पर होता है, तभी जाकर इसका सही फायदा मिलता है. आइए जानते हैं किन बालों के लिए कौन सा प्रोडक्ट सही है.

यह भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए छोड़िए केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल, घर पर इन ची

शैंपू के बाद ऐसे करें बालों की देखभाल

बालों की समस्या को दूर करने के लिए लोग सबसे पहले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं.  लेकिन शैंपू से बाल धोने के बाद क्या करना चाहिए इसके बारे में सही जानकारी अक्सर लोगों को नहीं होती है. बता दें कि शैंपू से बाल धोने से बालों पर जमी गंदगी हटती है और अतिरिक्त तेल भी साफ होता है. ऐसे में जिनके बाल रूखे रह जाते हैं, उनके लिए कंडीशनर का इस्तेमाल सही रहता है, इससे बाल मुलायम और आसानी से सुलझाने में मदद करता है.

विज्ञापन

हेयर मास्क किन लोगों के लिए?

बात करें हेयर मास्क की तो यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिनके बाल ज्यादा रूखे, बेजान और घुंघराले या ज्यादा खराब हो चुके हैं. हेयर मास्क कंडीशनर की तुलना में ज्यादा गहराई से बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसे लगाने से बालों को नमी मिलती है और बाल पहले की तुलना में ज्यादा मुलायम हो जाते हैं.

इस्तेमाल करने का तरीका भी अलग

दोनों को इस्तेमाल में लाने का तरीका भी एकदम अलग है. कंडीशनर को बालों पर लगाने के कुछ मिनट बाद धो लिया जाता है, लेकिन हेयर मास्क को कुछ ज्यादा समय के लिए लगा रहने दिया जाता है. इतना ही नहीं, कंडीशनर रोज या नियमित रूप से बाल धोने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन हेयर मास्क हफ्ते यो दो हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करना काफी रहता है.

विज्ञापन

आपके लिए क्या बेहतर?

अगर आपके बाल सिर्फ शैंपू से धोने के बाद मुलायम और आसानी से सुलझ जाते हैं, तो आपके लिए कंडीशनर काफी है. लेकिन अगर बाल बहुत रूखे हैं और बेजान और कमजोर है, तो हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल करना सही रहेगा. हालांकि, बेहतर रहेगा कि आप बालों की समस्या से परेशान होकर तनाव न लें और वक्त रहते हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर के पास जाकर समस्या का हल निकाले और उनसे अपने बालों के हिसाब से सही प्रोडक्ट की जानकारी लें.
 

यह भी पढ़ें: अच्छी नींद, तेल और इन टिप्स को अपनाएं, बालों का टूटना होगा कम! हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola