Hair Perfume: आजकल फैशन ट्रेंड में हेयर परफ्यूम का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. कई जगह ब्यूटी इंफ्लुएंसर्स और सैलेब्रिटी भी इसे सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं. पर कई लोग इसकी तुलना रेगुलर परफ्यूम से करते हैं या फिर रेगुलर परफ्यूम ही समझ लेते हैं. लेकिन, रेगुलर परफ्यूम (Regular Perfume) और हेयर परफ्यूम का फार्मूला अलग होता है. यहां तक कि दोनों की खुशबू और इस्तेमाल का तरीका भी अलग है. अगर आप भी दोनों को एक जैसा मानते हैं तो पहले दोनों के बीच का फर्क समझ लें. इससे सही प्रोडक्ट चुनना आसान होगा.
यह भी पढ़ें – सावन में हरे रंग के साथ कौन सी जूलरी पहनें? ये 7 कॉम्बिनेशन दिखेंगे सबसे खूबसूरत
हेयर परफ्यूम क्या होता है
हेयर परफ्यूम खासतौर पर बालों के लिए ही बनाया जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट बालों की सेहत को ध्यान में रखकर चुने जाते हैं. हेयर परफ्यूम का रोल बालों में अच्छी खुशबु बनाए रखना होता है. इसमें ऐसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं जो बालों को रूखा न बनाएं ताकि बालों की नैचुरल नमी बनी रहे.
- इस परफ्यूम को खास तौर पर बालों के लिए ही बनाया जाता है
- इस परफ्यूम की खुशबू बालों में लंबे समय तक रहती है
- कुछ हेयर परफ्यूम में कंडीशनिंग इंग्रीडिएंट्स भी होते हैं
- ये परफ्यूम रोजाना इस्तेमाल के हिसाब से तैयार किए जाते हैं.
रेगुलर परफ्यूम क्या होता है
रेगुलर परफ्यूम खासतौर पर कपड़ों और बॅाडी पर लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. इन परफ्यूम की खुशबू भी आमतौर पर हेयर परफ्यूम के मुकाबले तेज होती है. इस परफ्यूम को बालों पर लगाने की सलाह नहीं दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट बालों के हिसाब से अच्छे नहीं होते इसलिए इन्हें बालों पर नहीं लगाया जाता.
- यह खासतौर पर स्किन के लिए बनाया जाता है
- इसकी खुशबू ज्यादातर काफी स्ट्रॉन्ग होती है
- इसमें अल्कोहल की मात्रा जरूरत से भी ज्यादा होती है
- इस परफ्यूम को बालों में लगाने से रूखापन बढ़ सकता है
हेयर परफ्यूम और रेगुलर परफ्यूम में क्या फर्क है
क्यों लगाया जाता है – रेगुलर परफ्यूम शरीर और कपड़ों के लिए बनाया जाता है पर वहीं हेयर परफ्यूम खासतौर पर बालों के लिए ही बनाया जाता है.
इस्तेमाल करने का तरीका – हेयर परफ्यूम बालों की लंबाई पर अच्छी खुशबू देने के लिए लगाया जाता है. रेगुलर परफ्यूम कलाई, गर्दन और कपड़ों पर लगाया जाता है.
इंग्रीडिएंट्स – हमारे बाल नाजुक होते हैं और उन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. इसलिए हेयर परफ्यूम में बालों के लिए हल्का फॉर्मूला और कंडीशनिंग प्रोडक्ट होते हैं, जबकि रेगुलर परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा बहुत होती है.
खुशबू – रेगुलर परफ्यूम की खुशबू आमतौर पर काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है. पर हेयर परफ्यूम की खुशबू हल्की भीनी होती है जो बालों के लिए ही बनाई जाती है.
बालों पर असर – हेयर परफ्यूम बालों को बदबू से बचाता है और फ्रैस महक देता है. वहीं, दूसरी तरफ रेगुलर परफ्यूम को बालों पर इस्तेमाल करने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं.
नमी बनाए रखने की क्षमता – हेयर परफ्यूम में मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट्स होते हैं जो बालों को कम रूखा महसूस कराते हैं. लेकिन रेगुलर परफ्यूम में ऐसे प्रोडक्टस नहीं होते, इनका काम सिर्फ खुशबू देना होता है.
क्या रेगुलर परफ्यूम बालों पर लगाना सही है
रेगुलर परफ्यूम बालों के लिए नहीं होते इसलिए उन्हें बालों में लंबे समय तक लगाने से बाल रूखे हो सकते हैं, बालों में फ्रिज बढ़ सकता है, बालों की चमक कम हो सकती है और कुछ लोगों को स्कैल्प पर जलन हो सकती है
हेयर परफ्यूम लगाने का सही तरीका
- हेयर परफ्यूम लगाते समय बालों से थोड़ा दूर रखकर स्प्रे करें.
- बालों की जड़ों पर सीधे स्प्रे न करें.
- हेयर परफ्यूम लगाते वक्त ध्यान रखें की बाल हल्के सूखें हों.
- जरूरत से ज्यादा स्प्रे न करें.
यह भी पढ़ें – डार्क स्किन टोन पर कौन से नेल पेंट शेड्स सबसे ज्यादा खिलते हैं? ये 7 कलर्स देंगे एलिगेंट लुक
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 hr agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
4 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
10 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
10 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
12 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines