Dhurandhar-2 Shooting Location Near Delhi: धुरंधर फिल्म जब से रिलीज हुई है तो पूरे भारत में इसी की चर्चा हो रही है. लोगों को ना सिर्फ इसकी कहानी ने प्रभावित किया, बल्कि लोकेशन ने भी दिल जीत लिया. फिल्म में इतनी खूबसूरत जगहों को दिखाया गया है, कि लोगों ने लोकेशंस सर्च करने शुरू कर दिए हैं. कई जगह तो ऐसी हैं जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे पाकिस्तान जाकर शूट किया गया है. ऐसा तो हो नहीं सकता, लेकिन भारत की कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग पूरी की गई है. अगर आप भी फिल्मों में दिखाए जाने वाली खूबसूरत लोकेशन्स को असल में देखना पसंद करती हैं तो यह लेख आपके लिए ही है. अगर आप दिल्ली के पास रहते हैं तो इस वीकेंड इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं. यहां पर यकीनन आपको बहुत ही मजा आने वाला है, क्योंकि यह जगह ज्यादा दूर नहीं है.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 कप आटे से बन जाएगी ये डिश, सुबह नाश्ते में जरूर बनाकर दें, बच्चे बार बार करेंगे डिमांड
कहां हुई है धुरंधर 2 की शूटिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर फिल्म की शूटिंग में चंडीगढ़ भी शामिल है. कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ में सुखना लेक के पास फिल्म के कुछ सीन्स को शूट किया गया है. बता दें, यह एक आर्टिफिशियल लेक है जो शिवालिक पहाड़ियों के पास बनी है. अगर आप वीकेंड पर सुकून, खूबसूरती और नेचर के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं तो यह जगह एकदम परफेक्ट है. शिवालिक पहाड़ियों की गोद में बनी यह झील शहर की भागदौड़ से दूर शांति का एहसास कराती है.
क्या है खास?
यह दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है, क्योंकि सिर्फ 4 घंटे में यहां पर अपनी गाड़ी से पहुंचा जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जगह दिल्ली से 260 किलोमीटर दूर है. इसके अलावा, आपको यहां पर शांत और साफ सूथरा माहौल मिलेगा. सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा भी देखने को मिल सकता है. बाकी यह जगह फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए भी परफेक्ट है.
यहां क्या-क्या कर सकते हैं?
बोटिंग का मजा- सुखना लेक में पैडल बोट और शिकारा राइड का लुत्फ उठा सकते हैं, जो आपके ट्रिप को और यादगार बना देता है.
इवनिंग वॉक- लेक के किनारे टहलना या जॉगिंग करना काफी रिलैक्सिंग होता है.
बर्ड वॉचिंग- यहां कई प्रवासी पक्षी भी देखने को मिलते हैं, जो नेचर लवर्स के लिए खास आकर्षण है.
फोटोग्राफी- अगर आपको फोटो खींचने का शौक है तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है.
कैसे पहुंचें?
आप इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए रेलवे का सहारा ले सकते हैं. हालांकि, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आपको कार करनी होगी. बाकी अगर आपके पास अपनी कार है तो इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- पिंपल्स हटाने के लिए लगाएं नीम के पत्तों से बने ये 7 फेस पैक्स, चेहरा निखर जाएगा आपका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
4 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
5 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
7 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines