हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhokla Recipe: इस रेसिपी से बनाए खट्टा-मीठा ढोकला, शौकिनों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

विज्ञापन
Dhokla Recipe

Dhokla Recipe: बच्चे हो या बड़े ढोकला सभी को पसंद होता है और इसे खाने के हर कोई जिद भी करता है। लेकिन भागदौड़ भरे जीवन के कारण कुछ लोगों के पास इतना टाइम ही नहीं होता की वो इस डिमाड़ को पूरा कर सके।

इसलिए आज हम आपके लिए ढोकला बनाने के आसान-सी रेसिपी लेकर आए है, जिससे सबकी डिमाड़ भी पूरी हो जाएगी और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी, साथ ही आपका समय भी बचेगा। तो चलिए जान लेते हैं ढोकला बनाने की आसान रेसिपी।

और पढ़िए –Matar Pulao Recipe: नाश्ते में बनाए स्वाद से भरा मटर पुलाव, जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन

खट्टा-मीठा ढोकला बनाने के लिए जरूरी साम्रगी

बेसन- 1 कप, सूजी- 2 टेबलस्पून, अदरक पेस्ट- 1 टेबलस्पून, हरी मिर्च पेस्ट- 1 टेबलस्पून, राई- 1 टी स्पून, हल्दी- 1/2 टी स्पून, पाउडर शुगर- 3 टी स्पून, टाटरी- 1 टी स्पून, चीनी- 1 टेबलस्पून, कढ़ी पत्ते- 10-15, हरी मिर्च बीच से कटी- 3, बेकिंग सोडा- 1/2 टी स्पून, नींबू रस- 1 टी स्पून, हींग- 1/4 टी स्पून, तेल- 1 टेबलस्पून, नमक- स्वादानुसार

बनाने की विधि

खट्टा मीठा ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में बेसन डाल लें और इसके बाद इसमें सूजी, हल्दी अदरक पेस्ट, मिर्च पेस्ट, हींग, पाउडर शुगर, टाटरी और थोड़ा सा नमक डालें और इसको अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें धीरे से पानी मिलाकर घोल बना लें और फिर उसे 4-5 मिनट तक फेट लें और 15 मिनट के लिए रख दें।

विज्ञापन

इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें गर्म पानी करें और उसी में इक स्टैंड भी रख दें। इसके बाद घोल में बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छें से मिला लें। फिर बेकिंग मोल्ड को तेल से ग्रीस करें और उसमें बेसन का बैटर डाल दें।

इसके बाद बेटर को कड़ाही में स्टैंड के ऊपर रख दें और धीमी आंच में 20-25 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और 10 मिनट तक कड़ाही का ढक्कन ना हटाएं। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें और इसमें राई, कटी हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डाल दें।

विज्ञापन

और पढ़िए –Ajwain Paratha Recipe: ऐसे बनाए अजवाइन का हेल्दी और टेस्टी पराठा, खाने वाले पूछेंगे बनाने का तरीका

इसको भूनने के बाद उसमें स्वादानुसार नमक, चीनी और 1 कप पानी मिला दें और जब पानी उबलने लगे तो उसमें नींबू का रस मिला दें। इसके बाद एक प्लेट में ढोकला निकाल दें और टुकड़ों में काट लें और तड़का इसके ऊपर डाल दें। इसके बाद आप इसे खाने के लिए दे सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola