Dhanteras 2026: धनतेरस के त्योहार से ही दिवाली के हफ्ते की शुरुआत होती है. धनतेरस पर खासतौर से पूजा की जाती है और नए बर्तन या चांदी, सोने, पीतल, स्टील या तांबे की कोई चीज घर लाई जाती है. ऐसे में त्योहार पर चांदी के पुराने बर्तनों (Silver Utensils) को चमकाना है तो यहां जानिए किस तरह चांदी के बर्तनों की सफाई की जा सकती है. चांदी के बर्तनों के लिए अगर सही चीज का इस्तेमाल किया जाए तो चांदी को जरूरत से ज्यादा घिसने या रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है. यहां जानिए वो कौन सी चीजें हैं जो चांदी की सफाई को आसान बनाती हैं.
यह भी पढ़ें – रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है? यहां जानिए इस हैक के फायदे
कैसे करें चांदी के बर्तनों की सफाई
विनेगर और बेकिंग सोडा – चांदी के बर्तन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. किसी बर्तन में विनेगर और बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें एक कपड़ा डुबोएं और उस कपड़े से चांदी के बर्तन को रगड़ते हुए साफ करें. इससे बर्तन की टार्निश और गंदगी हटती है और बर्तन पर चमक आती है.
नमक और नींबू – सफेद नमक में नींबू का रस मिलाएं और नींबू के छिलके को आधा काटकर उसे इस मिश्रण में डुबोकर चांदी के बर्तन की सफाई के लिए इस्तेमाल करें. इससे चांदी की अच्छी सफाई हो जाती है.
एलुमिनियम फॉइल और बेकिंग सोडा – सुनार की तरह ही चांदी को चमकाना है तो बेकिंग सोडा और एलुमिनियम का इस्तेमाल किया जा सकता है. इनसे केमिकल रिएक्शन होता है जिससे चांदी की टार्निश (Tarnish) हट जाती है. एक बड़ा बर्तन या टब ले लें और उसमें एलुमिनियम फॉइल बिछाकर 2 चम्मच बेकिंग सोडा और गर्म पानी डाल लें. गर्म पानी इतना डालें जिसमें चांदी के बर्तन पूरी तरह डूब जाएं. अगर जरूरत हो तो बेकिंग सोडा और डाला जा सकता है.
रोजाना कैसे करें सफाई
- अगर आप रोजमर्रा में चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो उनकी रोजाना ही सफाई कर सकते हैं. चांदी के बर्तनों को साफ करने के लिए पतले ग्लव्स पहनकर ही सफाई करें. हाथों के ऑयल्स और पसीना चांदी की टार्निश को बढ़ा सकते हैं.
- चांदी के बर्तन ज्यादातर पूजा के दौरान इस्तेमाल किए जाते हैं. ऐसे में जैसे ही चांदी के बर्तन पर फूल या कुमकुम गिरे तो उन्हें तुरंत उठा लें और बर्तन पर सूखने ना दें.
- बर्तनों के जिन हिस्सों तक कपड़ा ना पहुंच सके उन हिस्सों की सफाई के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें – दिवाली पर पुराने सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई, रसोई की ही चीजें आएंगी आपके काम
संबंधित खबरें
इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
3 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
17 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
21 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
23 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines