Cheapest Indian Wedding Destinations: आजकल शादियों का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. पहले जहां ज्यादातर लोग अपने शहर या घर के पास ही शादी करना पसंद करते थे, वहीं अब डेस्टिनेशन वेडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं. यह ट्रेंड बॉलीवुड से आया है और अभी विजय और राधिका की शादी ने लोगों में वेडिंग डेस्टिनेशन की उत्सुकता और बढ़ा दी है. हालांकि, कई लोग यह सोचकर डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान नहीं बनाते कि इसमें बहुत ज्यादा खर्च होगा. लेकिन सच यह है कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां कम बजट में भी लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग की जा सकती है. यहां प्राकृतिक सुंदरता, शानदार लोकेशन और अच्छा मैनेजमेंट मिल जाता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि यह जगह भारत के किस शहर में पड़ेंगी.
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर केले के छिलके को रगड़ने से क्या होगा? फायदा जान अभी करने लगेंगे ट्राई!
भारत की सस्ती डेस्टिनेशन वेडिंग
- उदयपुर- रॉयल शादी के लिए उदयपुर एकदम परफेक्ट जगह है. आप यहां पर झीलें, महल और शानदार होटल के बीच अपनी शादी प्लान कर सकते हैं. अगर आप बहुत बड़े महल में शादी नहीं करना चाहते तो उदयपुर में की बुटीक होटल और हेरिटेज रिसॉर्ट भी मिल जाएंगे, जहां कम बजट में भी शादी की प्लानिंग की जा सकती है.
- ऋषिकेश- अगर आप सादगी और खूबसूरती का मिश्रण चाहते हैं तो ऋषिकेश बेहतरीन ऑप्शन है. यहां गंगा नदी के किनारे बने कई रिसॉर्ट और कैफे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पैकेज देते हैं. यहां शादी करने का फायदा यह है कि प्राकृतिक दृश्य अपने आप सजावट का काम कर देते हैं, जिससे डेकोरेशन पर खर्च कम हो जाता है.
- जयपुर- राजस्थान की राजधानी जयपुर भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए काफी फेमस है. यहां बड़े-बड़े महलों के अलावा कई हेरिटेज हवेलियां और होटल हैं जहां कम बजट में भी शानदार शादी की जा सकती है. जयपुर की पारंपरिक सजावट, राजस्थानी संगीत और लोक नृत्य शादी को और भी यादगार बना देते हैं.
- गोवा- अगर आपको समुद्र पसंद है तो गोवा में शादी करना एकदम बेस्ट हो होता है. यहां कई बीच या रिसॉर्ट ऐसे हैं यहां पर कम मेहमानों के साथ बजट फ्रेंडली वेडिंग प्लान की जा सकती है. बीच पर फेरे लेना और रात में बीच पार्टी करना शादी को बिल्कुल अलग और खास बना देता है. आप भी यहां पर शादी प्लान कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कम दूध में कड़क और मलाईदार चाय कैसे बनाएं? यहां जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
47 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
14 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
19 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
23 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines