Travel: लगभग हर किसी का सपना होता है कि वो विदेश घूमे लेकिन बजट, वीजा और टाइम की वजह से कुछ लोग ये सपना पूरा नहीं कर पाते. अपने बजट के हिसाब से लोग ऐसे ऑप्शन देखते हैं जो कम खर्च में उन्हें यादगार ट्रेवल एक्सपीरिएंस दे सके. इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘Destination Dupes’ का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इसका मतलब है ऐसी जगह जो किसी और ट्रेवल डेस्टिनेशन जैसा फील देती है. इंडिया में भी कई ऐसी जगह हैं जो विदेश जैसी वाइब देती हैं. आइए जानते हैं वो 7 शहर कौन से हैं जो आपको विदेश की याद दिला देंगे.
यह भी पढ़ें- Monsoon Travel India: बारिश में घूमने के लिए भारत की 5 अनोखे गांव, यहां पानी के ऊपर बने हैं घर! नजारे देख चौंका देंगे
विदेशों से कम नहीं ये ट्रेवल डेस्टिनेशन
खजियार (Khajjiar)- भारत का मिनी स्विट्जरलैंड (Switzerland)
खजियार को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. जैसा कि इसका नाम बताता है कि ये स्विट्जरलैंड से काफी मिलता है. यहां के हरियाली से भरे मैदान, देवदार के जंगल और यहां कि खूबसूरत झील बिल्कुल स्विट्जरलैंड की याद दिलाते हैं. यह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है.
अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar Islands)- मालदीव जैसा एक्सपीरिएंस
अंडमान और निकोबार आइलैंड मालदीव जैसा एहसास देता है. यहां का नीला समुद्र और सफेद रेत का बीच बिल्कुल मालदीव की याद दिलाते हैं. यहां की स्कूबा डाइविंग दुनिया भर में फेमस है. यह बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में स्थित है.
पुडुचेरी ( Pondicherry)- फ्रासं की झलक
पुडुचेरी बिल्कुल फ्रांस में घूमने जैसा एहसास देता है. यहां के ‘व्हाइट टाउन’ में बने सफेद और पीले विला, फ्रेंच स्टाइल की गलियां एक दम फ्रांस की याद दिला देंगे. इसके साथ ही यहां की गलियों में आने वाली बेकरी की महक फ्रेंच ऐरा की याद दिलाती हैं. ये तमिलनाडु से जुड़ा हुआ एक केंद्र शासित प्रदेश है.
गांडीकोटा (Gandikota) – भारत का ग्रैंड कैन्यन (Grand Canyon)
गांडीकोटा अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन से मिलता-जुलता है. यहां पेनार नदी ने एरामाला पहाड़ियों को काटकर रेड ग्रेनाइट की एक घाटी बनाई है जो एकदम ग्रैंड कैन्यन जैसा लगता है. ये आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में स्थित है.
एलेप्पी (Alleppey) – Venice of the East
एलेप्पी इटली के वेनिस जैसा एहसास देता है. यहां की नहरें, झीलें और बैकवाटर्स इसे बिल्कुल वेनिस जैसा लुक देते हैं. यहां की हाउस बोट में रहने का एक्सपीरीएंस वेनिस की गोंडाला सवारी जैसा ही है. ये केरल में स्थित है.
मुन्नार (Munnar)- स्कॉटलैंड जैसी वादियां
मुन्नार बिल्कुल स्कॉटलैंड से मिलता है. यहां पर हरे-भरे चाय के बागान, धुंध से ढकी हुई पहाड़ियां और ठंडा मौसम बिल्कुल स्कॅाटलैंड की याद दिलाता है. ये केरल के इडुक्की जिले में स्थित है.
लेह-लद्दाख (Leh-Ladakh) – मध्य एशिया के ठंडे रेगिस्तान जैसा नजारा
लेह-लद्दाख मध्य एशिया के ठंडे रेगिस्तान जैसा लगता है. यहां का पथरीला इलाका और हरियाली की कमी इसे तिब्बत या मध्य एशिया जैसा फील देते हैं.
यह भी पढ़ें – Monsoon Travel: बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान? साउथ इंडिया का ये हिल स्टेशन मानसून में दिखता है सबसे खूबसूरत
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
2 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
4 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
19 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
20 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines