Monsoon Travel India: बारिश में घूमने के लिए भारत की 5 अनोखे गांव, यहां पानी के ऊपर बने हैं घर! नजारे देख चौंका देंगे
क्या आपने पानी के ऊपर गांव बसा हुआ कभी देखा है? आपको ये सुनकर हैरानी हो सकती है, लेकिन भारत में ऐसे कई गांव हैं, जो पानी के ऊपर बसे हुए हैं. आइए जानते हैं इन गांवों के बारे में जहां एक ट्रिप आपको दोबारा आने को मजबूर कर देगी

कदमक्कुडी आइलैंड्स
2 / 7केरल के बैकवॉटर इलाके में बसे कदमक्कुडी आइलैंड्स कई छोटे गांवों का खूबसूरत समूह हैं. नारियल के पेड़, धान के खेत और शांत जलमार्ग यहां की पहचान हैं. यहां आप गांव की सुकून भरी जिंदगी, पारंपरिक खानपान और होमस्टे का आनंद ले सकते हैं.
लोकटक झील
3 / 7मणिपुर की लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है. यहां दुनिया का अनोखा फ्लोटिंग नेशनल पार्क और तैरती हुई 'फुमदी' (घास और वनस्पति से बने तैरते द्वीप) भी मौजूद है. स्थानीय लोगों का जीवन मछली पकड़ने और खेती पर निर्भर है, इसलिए यहां कुछ दिनों का स्टे आपकी फ्रेश कर देगा.
मुनरो आइलैंड
4 / 7केरल के कोल्लम जिले में स्थित मुनरो आइलैंड अष्टमुडी झील और कल्लदा नदी के संगम पर बसा है. यहां बैकवॉटर क्रूज राइड, घनी हरियाली और शांत वातावरण एक अलह ही सुकून भरा अनुभव देने का काम करती है.
डल झील
5 / 7जम्मू-कश्मीर की डल झील अपने सुंदर हाउसबोट्स और शिकारा सवारी के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. झील के बीच तैरते घर, फ्लोटिंग मार्केट और चारों ओर फैली प्राकृतिक खूबसूरती मानसून के दौरान और भी मन मोह लेती है.
चिल्का झील
6 / 7ओडिशा की चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील मानी जाती है. यहां छोटे द्वीप, तैरते गांव और विशाल वेटलैंड्स मानसून में एक अलग ही अनुभव देते हैं. यह जगह नेचर और पक्षी प्रेमियों के बीच काफी मशहूर है.
मानसून से जरूर प्लान करें यहां की ट्रिप
7 / 7अगर इस बारिश में कुछ नया देखने और प्रकृति के करीब समय बिताने का मन है, तो भारत के ये फ्लोटिंग विलेज जरूर घूमने जाएं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति और शांत वातावरण आपकी यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे. लेकिन साथ ही जरूरी है कि यात्रा से पहले मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी पालन किया जाए. (Image: Social Media/Pexels) यह भी पढ़ें: Friendship Day Trip: दोस्तों के साथ दिल्ली के आसपास घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये हैं बेस्ट डेस्टिनेशन, अभी कर लें तैयारी