Monsoon Travel: बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान? साउथ इंडिया का ये हिल स्टेशन मानसून में दिखता है सबसे खूबसूरत

अक्सर लोगों को बारिश में घूमना काफी पसंद होता है, क्योंकि यह मौसम न सिर्फ मिजाज को फ्रेश कर देता है बल्कि प्रकृति भी इस मौसम के आने से झूम उठते हैं. ऐसे में कुछ जगहों की ट्रिप करना काफी शानदार हो सकता है. आइए जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में जहां इस मानसून आपको जरूर जाना चाहिए.

wayanad
1 / 7

बारिश के मौसम में मनाली, लद्दाख आदि का सफर करने से लोग पीछे हटते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि साउथ इंडिया की बारिश बहुत खूबसूरत दिखाई देती है. वहां का वातावरण, नजारें, और स्थानीय जगहें बारिश के दौरान झूम उठती है. ऐसे में अगर आप भी बारिश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो साउथ इंडिया की एक ट्रिप आपको न सिर्फ फ्रेश कर देगी, बल्कि ऐसी यादगार बनेगी, कि आप हमेशा यहां आने के लिए तैयार हो जाएंगे.  

विज्ञापन

इस शानदार जगह की जरूर करें यात्रा

इस शानदार जगह की जरूर करें यात्रा2 / 7

वैसे को साउथ इंडिया में बहुत सी जगहें मानसून में काफी खूबसूरत दिखाई देती है. लेकिन वायनाड की अपनी अलग खूबसूरती है, जो इसे बाकियों से काफी अलग और लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है.

विज्ञापन

वायनाड को सबसे ज्यादा हुआ मानसून में फायदा

वायनाड को सबसे ज्यादा हुआ मानसून में फायदा3 / 7

आपको बता दें कि इस बार मानसून ट्रैवल में सबसे ज्यादा फायदा केरल के खूबसबरत हिल स्टेशन वायनाड को मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां होटल बुकिंग में करीब 160% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके बाद अल्लेप्पी में 145 % से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं ऊटी और कोडाईकनाल जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशन भी इस सीजन में पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं.

आखिर वायनाड क्यों बन रहा लोगों की पसंद?

आखिर वायनाड क्यों बन रहा लोगों की पसंद?4 / 7

वायनाड की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण है. यहां बारिश के दैरान घने जंगल, कॉफी और मसलाों के बागान, पहाड़ और हरियाली मिलकर ऐसा नजारा पेश करती है, कि आप यकीन करने लोगों की आप सपनों की दुनिया में पहुंच चुके हो. इतना ही नहीं, बाकी लोकप्रिय डेस्टिनेशन की तुलना में यहां भीड़ भी कम होती है.

विज्ञापन

बारिश में झूम उठता है पूरा वायनाड

बारिश में झूम उठता है पूरा वायनाड5 / 7

जून से सितंबर के बीच वायनाड का पूरा इलाका हरियाली से भर जाता है. सूचीपारा, मीनचुट्टी और कंथनपारा जैसे झरने बारिश के दौरान पूरे बहाव से बहने लगते हैं. वहीं चेंब्रा पीक, एडक्कल गुफाएं और कल्पेट्टा जैसे पर्यटन स्पॉट्स भी बादलों और हरियाली के बीच शानदार नजारा पेश करते हैं.

सुहाने मौसम में घूमना हो जाता है आसान

सुहाने मौसम में घूमना हो जाता है आसान6 / 7

ऊंचाई पर होने के कारण मानसून में वायनाड का तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. बारिश के दौरान वायनाड का इलाका हरियाली से घिर जाता है, जहां ताजी हवा, हल्की-हल्की बारिश की बूंदें और मिट्टी की दिल खुश करने वाली खुशबू ट्रिप के अनुभव को जिंदगीभर के लिए यादगार बना देती है.

विज्ञापन

मानसून में जरूर प्लान करें एक ट्रिप

मानसून में जरूर प्लान करें एक ट्रिप7 / 7

अगर आप इस बारिश के मौसम में किसी शांत, प्राकृतिक और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वायनाड आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. यहां का सुहावना मौसम, कम भीड़, खूबसूरत झरने और हरियाली से भरे नजारे आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं. यही वजह है कि इस साल मानसून ट्रैवल में वायनाड सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में शामिल हो गया है. यह भी पढ़ें:- Rajasthan Monsoon Travel: बारिश में बदल जाती है राजस्थान की तस्वीर, घूमने के लिए ये 5

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन