डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जिसके कारण हर साल भारत में कई लोगों की मौत होती है. आज लोगों के बीच जागरूकता का असर है कि आंकड़े पहले के मुकाबले कम है, वरना एक वक्त ऐसा था कि अस्पतालों डेंगू के मरीजों से भर जाता था और अन्य मरीजों के लिए जगह ही नहीं हो पाती थी, जिस कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती थी. हालांकि, इन मौतों के पीछे एक सबसे बड़ा कारण रहा है, लोगों का लक्षणों लेकर सही जानकारी की कमी, देखा गया है कि अक्सर लोग डेंगू के लक्षणों को वायरल फीवर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और आम दवाइयों के मदद से इलाज करने की कोशिश करते हैं. लेकिन वक्त के साथ स्थिति बिगड़ती जाती है और मरीजों की मौत तक हो जाती है. इसलिए जरूरी है कि आप इस स्टोरी की मदद से डेंगू के लक्षणों को समझ लें, ताकि सही जानकारी के दम पर आप अपनी और अपने परिवार को सुरक्षित रख सके.
यह भी पढ़ें: व्रत में मिलावटी कुट्टू के आटे से बचना है? जानिए घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका
कैसे एक मच्छर बना देता है डेंगू का मरीज?
शायद आपको इसकी जानकारी न हो, लेकिन मच्छर खुद डेंगू की बीमार नहीं बनाते, बल्कि वे बीमारियों के वायरस और परजीवी को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते हैं. यानी कि जब कोई मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति का खून पीता है, तो बीमार व्यक्ति के कीटाणु के मच्छर के शरीर में आ जाते हैं. इसके बाद वही मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो संक्रमण उसके शरीर में पहुंच जाता है. इसी तरह डेंगू जैसी बीमारियां फैलती हैं. इसलिए जरूरी है कि आप वक्त रहते अपनी सेहत का ख्याल रखें और डेंगू का पनपने से रोके.
डेंगू के कैसे दिखते हैं लक्षण? न करें गलती
बारिश के मौसम में डेंगू वाले मच्छरों की संख्या ज्यादा रहती है, लेकिन इस दौरान एक समस्या जो देखी जाती है, कि अक्सर लोग डेंगू के लक्षणों को वायरल फीवर के लक्षण मान लेते हैं. इसलिए दोनों के बीच फर्क और सही जानकारी का होना बेहद जरूरी है. लक्षणों में;
- अचानक तेज बुखार आना
- सिर में तेज दर्द
- आंखों में दर्द
- मांसपेशियों, हड्डियों या जोड़ों में दर्द
- हर वक्त थकान या कमजोरी
- जी मिचलाना की समस्या
- पेट में तेज दर्द
- लगातार उल्टी
- नाक या मसूड़ों से खून निकलना
- उल्टी या दस्त में खून आना
- सांस लेने में तकलीफ
- यूरिन कम, थकान बहुत ज्यादा होना
- आदि लक्षण अगर दिखाई दे, तो बिना देरी डॉक्टर से जांच कराएं. आपकी थोड़ी और देरी स्थिति को बहुत खराब कर सकती है.
बरसात में डेंगू से कैसे करें बचाव
- डेंगू के मच्छरों से बचने के लिए फुल बांह वाले शर्ट, लंबे ट्राउजर पहने और साथ ही, मच्छरों से बचाव के लिए अच्छे ब्रांड की रिप्लेंट का भी प्रयोग किया जा सकता है.
- अपने घर के आसपास पानी को जमा न होने दें, जब भी पानी दिखे, तुरंत उस एरिया को साफ कर दे.
- अगर आपके घर में कूलर है, तो हर 2-3 दिनों में उसको साफ करें साथ ही, बाथरूम में बाल्टी में पानी न छोड़े, क्योंकि साफ पानी डेंगू के मच्छर पनपते हैं.
- बेहतर रहेगा कि आप अपने घर की खिड़कियों व दरवाजों को बंद रखें, या फिर जालीदार कवर लगवाएं.
- घर के अंदर और बाहर सफाई का खास ध्यान दें, जैसे कूड़ेदान की सफाई, कोनों की सफाई, गंदा पानी इकट्ठा होने से रोके.
यह भी पढ़ें: इस फंगल इंफेक्शन को न करें नजरअंदाज, चमगादड़ और पक्षियों की बीट से हो सकता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
9 mins agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
13 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
22 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
23 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines