दिल्ली में सर्दियां करीब है, जिसका हल्का-हल्का असर सुबह और रात में महसूस होने भी लगा है. लेकिन सर्दियों के साथ राजधानी दिल्ली की एक बड़ी समस्या प्रदूषण है, जिसका डर भी बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में हर साल प्रदूषण के कारण स्मोग देखने को मिलती है, जिससे न सिर्फ सांस लेने में दिक्कत होती है, बल्कि चेहरे की सुंदरता पर भी असर पड़ता है. अगर आपका भी चेहरा दिल्ली की सर्दियों में प्रदूषण के कारण बेजान नजर आता है और ग्लो गायब हो जाती है, तो आइए आपको कुछ आसान टिप्स बताएं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को प्रदूषण के समय भी ग्लोइंग रख सकते हैं. आइए जानते हैं प्रदूषण के दिनों में कैसा होना चाहिए आपका स्किन केयर रूटीन?
यह भी पढ़ें: नाक के किनारों पर कालापन नजर आता है, तो करके देखें ये 3 काम, डार्कनेस कम होने में दिखेगा असर
पहले से तैयारी जरूरी
दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पूरे साल बनी रहती है, लेकिन सर्दियों में स्मॉग और खराब एयर क्वालिटी का असर त्वचा पर भी साफ नजर आने लगता है. ऐसे में समस्या बढ़ने का इंतजार करने के बजाय पहले से ही स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देना जरूरी है. प्रदूषण के महीन कण त्वचा पर जमा होकर उसकी प्राकृतिक चमक कम कर सकते हैं, जिससे स्किन रूखी, बेजान और डल नजर आने लगती है. वहीं, जिन लोगों की स्किन संवेदनशील होती हैं, उनमें मुंहासे, जलन और अन्य परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. इसलिए सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने से पहले त्वचा को सही तरीके से तैयार करना फायदेमंद हो सकता है.
कैसे रखें अपनी त्वचा को सुंदर?
- स्मोग-प्रदूषण की स्थिति में आपको चाहिए कि आप जब सोकर उठे, तो सबसे पहले माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरे को धाएं और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं. त्वचा का रूखापन कम होगा और गंदगी जमा नहीं होगी
- जब आप घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन लगाएं, क्योंकि प्रदूषण स्किन को डिहाइड्रेट और डल बना सकता है. इस प्रॉडक्ट को लगाने से आपके स्किन पोर्स में नहीं घुसेंगे और गंदगी से त्वचा बची रहेगी.
- अगर आप बाहर जाते वक्त मेकअप करते हैं, तो कोशिश करें कि मेकअप कम रखें. अगर आप हैवी मेकअप करेंगे, तो हवा में फैला प्रदूषण और गंदगी आपके मेकअप पर चिप सकते हैं, जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं.
- स्किन को बेहतर बनाए रखने के लिए डायट में विटामिन सी युक्त चीजें शामिल करें और खूब सारा पानी पिएं.
- घर आने के बाद चेहरे को अच्छे से धोएं और नाइट स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करें और हेल्दी खाना खाकर पूरी नींद लें.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो और सॉफ्टनेस? मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं दूध-दही, खिल उठेगा चेहरा
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
9 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
10 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
12 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
13 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
16 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
16 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
17 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
17 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
19 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines