Lansdowne Uttarakhand Budget Plan: दिल्ली के लोग अक्सर वीकेंड पर कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं. ऐसे में उन्हें ऐसी जगह की तलाश होती है जहां जाने में कम वक्त लगे और कम बजट में काम हो जाए. अगर आप भी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं और बजट-फ्रेंडली हिल स्टेशन ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए लैंसडाउन बेहतरीन जगह हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित यह छोटा-सा हिल स्टेशन अपनी हरियाली, साफ-सुथरे माहौल और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. खास बात यह है कि यह जगह अभी भी ज्यादा कमर्शियल नहीं हुई है, इसलिए यहां आपको असली नेचर देखने को मिल सकता है. इस वक्त तो वैसे भी मौसम अच्छा है और एक शानदार ट्रिप वीकेंड पर प्लान किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- हमेशा छिलके के साथ खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, सेहत को एक नहीं कई फायदे मिलते हैं
लैंसडाउन क्यों है खास?
लैंसडाउन की सबसे बड़ी खासियत है यहां की शांति आसानी से मिल जाएगी. यहां मसूरी या नैनीताल जैसी भीड़ नहीं आती. इसलिए यह जगह खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं. आप भी अपने पूरे परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
लैंसडाउन घूमने की बेस्ट जगहें
टिप-इन-टॉप- यह जगह लैंसडाउन की सबसे फेमस जगहों में से एक है. यहां पर आपको हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियां देखने को मिलेगी. सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी बहुत ही अच्छा लगता है.
भुल्ला ताल- यह एक छोटा लेकिन बहुत ही सुंदर झील है, जिसे आर्मी द्वारा मेंटेन किया जाता है. यहां आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं.
सेंट मैरी चर्च- ब्रिटिश काल में बना यह चर्च लैंसडाउन की ऐतिहासिक पहचान है. इसकी शांत वाइब्स और खूबसूरत आर्किटेक्चर देखने लायक है.
दरवान सिंह संग्रहालय- यहां आपको गढ़वाल राइफल्स से जुड़ी ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलती हैं, जो देशभक्ति का एहसास कराती हैं.
लैंसडाउन कब जाएं?
इस वक्त तो मौसम बहुत ही अच्छा है. आप आसानी से प्लान कर सकते हैं और वैसे भी मार्च से लेकर जून तक यहां पर आपको बहुत ही अच्छा मौसम मिलेगा. हालांकि, सितंबर के बाद आपको यहां पर हरियाली और बारिश मिलेगी. बाकी दिसंबर में ठंड का मौसम है तो आप अपने कंफर्ट के हिसाब से प्लान कर सकते हैं.
बजट में कैसे करें ट्रिप?
आपको यहां के लिए 5 से 7 हजार रुपये की जरूरत पड़ेगी. रोज का होटल 800 से 1500 रुपये में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. पैसों को बचाने के लिए आप लोकल ढाबों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. 2 दिन का ट्रिप आसानी से प्लान किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- धूप के कारण हाथ-पैर काले हो जाएं तो दही में मिलाकर लगा लें यह चीज, टैनिंग हल्की होने लगेगी
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines