हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

करवा चौथ-दिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर जगह का पारंपरिक सामान

Delhi Haat Market: अगर आपने दिवाली या करवा चौथ की शॉपिंग शुरू कर दी है तो एक बार दिल्ली हाट मार्केट जरूर एक्सप्लोर करें. यहां पर आपको राजस्थान, बंगाल या यूपी का सामान आसानी से मिल जाएगा, लेकिन कई चीजें काफी महंगी हो सकती हैं. 

विज्ञापन
आप करवा चौथ या दिवाली की शॉपिंग दिल्ली हाट से कर सकते हैं. यहां पर आपको हर तरह का सामान मिलेगा. Image Credit- AI

फेस्टिव सीजन चल रहा है…. दशहरा अभी खत्म ही हुआ कि अब 29 अक्टूबर को करवा चौथ आ रहा है. अगले महीने दिवाली, भाई दूज या धनतेरस जैसे फेस्टिवल भी आ रहे हैं, जिसकी शॉपिंग लोगों ने शुरू कर दी है. हालांकि, कपड़ों से लेकर घर को सजाने का सामान खरीदने के लिए लोग अलग-अलग मार्केट को एक्सप्लोर कर रहे हैं. अगर आप शाही कपड़े या अपने घर को पारंपरिक लुक देना चाहते हैं तो आईएनए दिल्ली हाट मार्केट एक्सप्लोर करें. यहां आपको राजस्थान, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों के खास प्रोडक्ट्स देखने और खरीदने का मौका मिल सकता है. अच्छी बात यह है कि आपको अलग-अलग मार्केट को एक्सप्लोर भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पारंपरिक डेकोरेशन का सामान और कपड़े आपके फेस्टिवल को और खास बना देंगे. 

इसे भी पढ़ें- क्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाते हैं Curry Leaves Oil

दिल्ली हाट में मास्टर क्रिएशन का आयोजन

दिल्ली में कई मार्केट हैं जहां से दिवाली या करवा चौथ की शॉपिंग की जा सकती है, लेकिन आप आईएनए दिल्ली हाट जा सकते हैं. यहां पर वस्त्र मंत्रालय द्वारा मास्टर क्रिएशन का आयोजन किया गया है. यह 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 31 अक्टूबर तक चलने वाला है. इस मास्टर आयोजन में एक ही छत के नीचे आपको सब कुछ जैसे घर की डेकोरेशन, कपड़े, खाना या करवा चौथ की पूजा आदि का सामान बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. 

विज्ञापन

साड़ियों के मिलेंगे कई ऑप्शन

साड़ियां पसंद करने वाली महिलाएं इस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं. यहां पर आपको वाराणसी, पश्चिम बंगाल, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक की साड़ियां मिल जाएंगी. हालांकि, कुछ पारंपारिक साड़ियां काफी महंगी भी मिल सकती हैं, लेकिन आपको अपने रेट लगाने होंगे. कई दुकानदार रेट ज्यादा बताते हैं, जिसकी कीमत आपको साड़ी की क्वालिटी देखकर लगानी होगी. 

हाथ से बना सामान मिलेगा  

मास्टर क्रिएशन में आपको हाथ से बना सामान भी आसानी से मिल जाएगा. अगर आपका बजट अच्छा है या कुछ नया खरीदना है तो दिल्ली हाट बेस्ट जगह है. पूजा का सामान, घर को डेकोरेट करने का सामान, पीतल की मूर्तियों से लेकर ऑर्गेनिक धूपबत्ती या अगरबत्ती तक आपको सभी चीजें सही कीमत पर मिल जाएंगी. ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट भी इस मार्केट में देखने को मिल सकते हैं और अगर आप ज्योतिष कुंडली और टैरो कार्ड रीडर से बात करना चाहते हैं तो वो भी यहां बैठे मिल जाएंगे.

विज्ञापन

आईएनए दिल्ली हाट तक कैसे पहुंचना होगा?

यह आयोजन 31 अक्टूबर तक चलेगा. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो मेट्रो बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए आप आईएनए दिल्ली हाट स्टेशन तक आएं और गेट नंबर 5 से एग्जिट करें. मेट्रो से बाहर निकलते ही आपको दिल्ली हाट का गेट दिख जाएगा. हालांकि, अंदर जाने के लिए आपको 30 रुपए का टिकट लेना होगा. 30 रुपए का टिकट लेने के बाद आप मास्टर क्रिएशन से शॉपिंग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Fashion Tips: महंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक

विज्ञापन

अस्वीकरण– इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola