Delhi 5 Cheap Shopping Market: क्या आप भी कम पैसे खर्च करके अच्छे और स्टाइलिश कपड़े खरीदना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां… तो ये आपके इस शौक को पूरा करने के लिए दिल्ली से ज्यादा अच्छी जगह कोई नहीं है। देश की राजधानी कई मामलों में बेहतरीन है, इसी में एक है दिल्ली के बाजार। जहां आपको जेब को ज्यादा खाली किए बिना स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़े खरीद सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली के 5 ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पैसों की ज्यादा चिंता किए बिना दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते हैं।
1. जनपथ
जनपथ हर किसी का पसंदीदा बाज़ार है, चाहे वे दिल्लीवासी हों या फिर कोई पर्यटक। यहां पर आप डिजाइनर टॉप से लेकर खूबसूरत कुर्तियों तक सभी तरह के ड्रेसिंग ऑपशन्स मौजूद है। इसके अलावा यहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी और फंकी एक्सेसरीज का भी शानकार कलेक्शन है। सबसे अच्छी बात ये है कि आप जितना चाहें उतना मोलभाव कर सकते हैं।
2. चांदनी चौक
अगर आप दिल्ली में हैं तो चांदनी चौक का बाजार में खरीदारी करने से नहीं चूक सकते है। पुरानी दिल्ली की जान कहा जाने वाला चांदनी चौक खरीदारी करने के साथ-साथ घूमने के लिए भी बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां खरीदारी आपको समय में पीछे ले जाएगी और शहर की इमारत आपको दिलचस्प अतीत का भ्रमण कराएगी। चांदनी चौक का सीधा मतलब है कि आपको यहां पर सब कुछ मिलेगा, फिर चाहे वो आभूषण, बिजली के सामान, कपड़े या मसाले हो।
यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, कल रवाना होगी अमृतसर टू नांदेड़ ट्रेन, 14 तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे
3. सरोजिनी नगर
दिल्ली आने के बाद सरोजिनी मार्केट को भूलना लगभग असंभव है। अगर आप दिल्ली में रहकर खरीदारी करने के लिए सरोजिनी न जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। सरोजिनी शहर के सबसे साफ बाजारों में से एक है। यहां आपको शोरूम और स्ट्रीट स्टॉल दोनों पर जमकर खरीदारी करने का मौका मिलता है। शहर के कई शॉपिंग स्थानों की तरह ये बाजार भी सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में खुला रहता है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
4. लाजपत नगर
लाजपत नगर कपड़ा और बेहतरीन ड्रेस की दुकानों के लिए फेमस है। ये महानगर में सबसे अधिक देखे जाने वाले बाज़ार स्थानों में से एक है। लाजपत नगर में आपको ट्रेंडी एक्सेसरीज, कपड़े, जूते, बैग और डिजाइनर वस्तुओं का एक शानदार बाजार देखने को मिलेगा।
5. करोल बाग
करोल बाग स्थानीय लोगों के साथ- साथ पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक बाजार है। करोल बाग एक पॉपुलर वेडिंग मार्केट है। जहां आपको महिलाओं के लिए डिजाइनर लहंगा, चूड़ा और आभूषण के साथ- साथ पुरुषों के लिए बेहतरी शेरवानी और इंडो-वेस्टर्न कपड़े से लेकर सेकेंड-हैंड किताबें और ब्रांडेड सामान सब कुछ मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
10 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
14 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
20 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines